'मर जाऊंगा लेकिन अपनी जन्मभूमि के बारे में कभी बुरा नहीं बोलूंगा', Assam के सीएम ने क्यों कही ये बात
Assam CM Himanta Biswa Sarma: विधानसभा चुनाव करीब आते ही दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई है। सत्ताधारी पार्टी आप और विपक्षी पार्टियों एक-दूसरे को घेरे की कोशिश कर रहे है। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के पूर्व सीएम आप संयोजक अरविंद केजरीवाल यमुना के 'जहरीले पानी' वाले बयान पर आड़े हाथों लिया।
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को उत्तम नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'केजरीवाल का जन्म हरियाणा में हुआ है जो अपने जन्मभूमि के बारे में इतना खराब बोल सकता है..इससे ज्यादा खराब मानसिकता और क्या हो सकती है।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मैं मर जाऊंगा लेकिन अपनी जन्मभूमिक के बारे में कुछ गलत नहीं बोलूंगा।

उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए असम सीएम सरमा ने कहा, 'उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा था कि जब तक यमुना नदी का पानी साफ नहीं होगा तब तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन क्या आज यमुना नदी में डुबकी लगाना संभव है? क्या यमुना का पानी पिया जा सकता है?'
कहा कि अब वह यमुना का नाम नहीं लेते हैं...अब उन्होंने नई कहानी शुरू कर दी है कि हरियाणा की सरकार ने दिल्ली के पानी को जहरीला करने का काम किया है...केजरीवाल का जन्म हरियाणा में हुआ है जो अपने जन्मभूमि के बारे में इतना खराब बोल सकता है..इससे ज्यादा खराब मानसिकता और क्या हो सकती है।
इतना ही नहीं, असम सीएम ने केजरीवाल को नदी में डुबकी लगाने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने यमुना नदी की सफाई के लिए जवाबदेही से बचने के लिए एक "नई कहानी" गढ़ी है। उत्तम नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि प्रदूषित यमुना नदी के मुद्दे को भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने एक नई कहानी शुरू की है।
कहा कि हरियाणा सरकार दिल्ली को 'जहरीला' पानी सप्लाई कर रही है। अगर वे अपने जन्मस्थान के बारे में इस तरह से बुरा-भला कह सकते हैं, तो हमारे लिए उनका क्या महत्व है? मैं मर जाऊंगा, लेकिन अपने जन्मस्थान के बारे में कभी गलत नहीं बोलूंगा। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल की "जहरीले पानी" वाली टिप्पणी की निंदा की।
मोदी ने उन पर चुनाव हारने के डर से "घृणित आरोप" लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के लोग इन हरकतों को माफ नहीं करेंगे। तो वहीं, ईसीआई ने केजरीवाल से उनके इस दावे के समर्थन में सबूत मांगे हैं कि हरियाणा ने यमुना नदी में जहर डाला है। आयोग ने 29 जनवरी को रात 8:00 बजे तक समय दिया है।
ये भी पढ़ें: Delhi PM Modi Rally:'यमुना में डूबेगी 'आप-दा' की लुटिया', यमुना खादर में AAP पर गरजे पीएम मोदी












Click it and Unblock the Notifications