Ashram Flyover दो महीने बाद फिर से खोलने की तैयारी, CM केजरीवाल उद्घाटन करेंगे

दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर दो महीने बाद 6 मार्च को फिर से खुलेगा। हाल ही में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने स्पॉट पर विजिट कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Ashram Flyover

Ashram Flyover दो महीने बाद फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर दोबारा शुरू होने पर यात्रियों को आश्रम चौक और डीएनडी के बीच तीन ट्रैफिक लाइट्स को बायपास करने में सहूलियत होगी। वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। आश्रम फ्लाईओवर दो महीने बार बहाल होने के संबंध में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं।

आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर दो महीने के बाद 6 मार्च (सोमवार) से यात्रियों के लिए फिर से खुल जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा, फ्लाईओवर शुरू होने के बाद यात्रियों को आश्रम चौक और डीएनडी के बीच सफर करने में काफी आसानी होगी। वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी।

बता दें कि एक जनवरी, 2023 से ही आश्रम फ्लाईओवर बंद है। नई दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईओवर और आश्रम के बीच कनेक्टिंग रोड के निर्माण के कारण आश्रम फ्लाईओवर रोड के दोनों कैरिजवे बंद करने पड़े। 1.5 किलोमीटर लंबा आश्रम फ्लाईओवर दक्षिण दिल्ली को उत्तर प्रदेश में नोएडा से जोड़ता है।

Ashram Flyover

गौरतलब है कि आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जंक्शन मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर को सराय काले खां के साथ-साथ डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ता है) को जोड़ता है। एक बार फ्लाईओवर पूरा हो जाने के बाद, नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

फ्लाईओवर का उद्घाटन दो समय सीमाओं से चूकने के बाद किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार महत्वपूर्ण फ्लाईओवर मंगलवार, 28 फरवरी को ही जनता के लिए फिर से खोला जाना था, लेकिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया।

Ashram Flyover

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने बताया था, फ्लाईओवर एक्सटेंशन मंगलवार, 28 फरवरी को ही जनता के लिए खोल दिया जाना था और मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से तारीख भी मिल गई थी, लेकिन हाल के घटनाक्रमों के आलोक में, हमें अब CMO से नई तारीख लेनी होगी। फ्लाईओवर के विस्तार का काम पूरा हो गया है।

Recommended Video

    CM आ रहे है तो सब चका-चक कर लो

    वर्तमान में नोएडा और गाजियाबाद से दक्षिण दिल्ली आने-जाने वाले वाहनों को डीएनडी लूप से आश्रम चौराहे तक आने-जाने में ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। प्रोजेक्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जून 2020 में फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। परियोजना की कुल लागत 128.25 करोड़ रुपये है जबकि रैंप सहित फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1,425 मीटर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+