Ashram Flyover Closed: जाम से निजात दिलाने के लिए नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 70 पुलिसकर्मी भी तैनात

ashram flyover closed: आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ा जा रहा है, इसलिए आश्रम फ्लाईओवर बंद है। ऐसे में भारी जाम लग गया और इस जाम से निजात दिलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी की है।

ashram flyover closed

ashram flyover closed: अगर आप आश्रम फ्लाईओवर से होते हुए नोएडा से दिल्ली की तरफ जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि, आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए 01 जनवरी से निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते यह मार्ग बंद है। ऐसे में इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जी हां...आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है और पीक आवर में हालत और भी ज्यादा खराब है। यहां पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।

आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर तक संपर्क मार्ग बनाने के कारण रिंग रोड और मथुरा रोड पर भारी ट्रैफिक है। इस ट्रैफिक को कम करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक द्वारा जारी एडवाइवजरी में कहा गया है कि 70 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और लोक निर्माण विभाग (PWD) के 16 कर्मचारियों को पूरे खंड में तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा कि सीवी रमण मार्ग से आने वाले यात्रियों को रिंग रोड के तैमूर नगर कट पर राइट टर्न लेकर सराय काले खां, एनएच-24, गाजियाबाद और नोएडा जाने की सलाह दी है।

वहीं, जो लोग न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सुखदेव विहार, शाहीन बाग, सराय जुलेना, जामिया से आ रहे हैं, वे यात्री लाजपत नगर मार्केट, AIIMS, धौला कुआं जाने के लिए मथुरा रोड, मोदी मिल फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग से जा सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, जंगपुरा, भोगल, सीजीओ की ओर से आने वाले लोगों को लाला लाजपत राय मार्ग, आउट रिंग रोड, मोदी मिल फ्लाइओवर, मथुरा रोड, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद के रास्‍ते जाने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से IGI एयरपोर्ट, आउटर रिंग रोड, IIT चिराग दिल्ली जाने के लिए कालिंदी कुज, जसोला, सरिता विहार से जाने की सलाह दी है। तो वहीं, गाजियाबाद, नोएडा और ITO साइड (रिंग रोड) से NH-24 के रास्‍ते आकर लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, AIIMS, धौला कुआं जाने के लिए बारापुला फ्लाइओवर का इस्तेमाल करने की सलाह की है। आपको बता दें कि 1.5 किलोमीटर लंबा आश्रम फ्लाईओवर दक्षिण दिल्ली को उत्तर प्रदेश में नोएडा से जोड़ता है। आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह फ्लाईओवर जंक्शन मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खां के साथ-साथ डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ता है) को जोड़ता है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में Shimla-Nainital से भी ज्यादा ठंड, IMD का येलो अलर्ट | वनइंडिया हिंदी *News

    45 दिनों तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाईओवर
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने का कार्य अंतिम चरण में है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि 45 दिनों के भीतर दोनों फ्लाईओवर को जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा। फ्लाईओवर के विस्तार का काम 2020 में शुरू हुआ था और इसे एक साल के भीतर पूरा किया जाना था। लेकिन महामारी से संबंधित लॉकडाउन और जनशक्ति की कमी के कारण परियोजना में देरी हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+