जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की फिर बिगड़ी तबीयत, कोमा में जाने की संजय सिंह ने जताई आशंका
Arvind Kejriwal health: आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा और उसकी केंद्र सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरे में डाल रही है।
संजय सिंह ने जेल में केजरीवाल की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए जोर देकर कहा किसी भी गंभीर परिणाम को रोकने के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता बहुत जरूरी है।

केजरीवाल का साढ़े आठ किलो घटना वजन
संजय सिंह ने बताया दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का वजन 8.5 किलो कम हो गया है और जेल में रहने के दौरान उनका ब्लड शुगर लेवल पांच बार 50 mg/dL से नीचे चला गया है। उन्होंने बताया 21 मार्च को जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, तब उनका वजन 70 किलोग्राम था। अब उनका वजन घटकर 61.5 किलोग्राम रह गया है।
संजय सिंह ने जताई ये आशंका
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंह ने केजरीवाल के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा "उनकी स्वास्थ्य स्थिति ऐसी है कि अगर उन्हें जल्द ही जेल से बाहर नहीं लाया गया और उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई, तो उनके साथ कुछ गंभीर हो सकता है।"
जेल में हमेशा डॉक्टर नहीं रहते
संजय सिंह ने कहा रात में जेल के अंदर हमेशा डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के मामले में, मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा केजरीवाल के परिवार, पार्टी के सदस्य और शुभचिंतक जेल में उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं।
"सीबीआई ने झूठा मामला गढ़ा है"
जब ईडी मामले में केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की प्रबल संभावना थी, तब सीबीआई ने उनके जीवन से खिलवाड़ जारी रखने के लिए उनके खिलाफ "झूठा मामला" गढ़ा।
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल में हैं केजरीवाल
बता दें ईडी मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बावजूद, सीबीआई द्वारा आबकारी नीति "घोटाला" मामले में गिरफ्तारी के कारण केजरीवाल जेल में ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications