गुजरात से लौटते ही MCD चुनाव के प्रचार में जुटे अरविंद केजरीवाल, 'चाय पर चर्चा' से शुरू किया कैंपेन

गुजरात चुनाव प्रचार से लौटते ही दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधने के साथ "चाय पर चर्चा कैंपेन" के तहत चौराहे पर बैठकर चाय पीते हुए लोगों से बात की ।

MCD Election Campaign:देश की राजधानी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तारीखें अब नजदीक आ चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जमकर प्रचार कर रही है। वहीं गुजरात चुनाव प्रचार से लौटते ही मंगलवार को दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने में जुट गए और चाय पर चर्चा कैंपेन की शुरूआत कर दी।

arvindkejriwal

प्रचार के दौरान केजरीवाल ने चाय पर चर्चा कैंपेने की शुरूआत करते हुए दिल्‍ली के कुमार चौक पर लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेते हुए नजर आए। केजरीवाल की जो वीडियो सामने आया है उसमें वो उनके हाथ में चाय का कुल्‍हड़ लेकर चाय की चुस्कियां लेते हुए नजर आ रहे हैं । चारों ओर से लोगों से घिरे केजरीवाल ने इस मौके पर आम जनता से बातचीत भी की और उनकी समस्‍याएं भी सुनी।

बता दें राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित तारीखों के अनुसार एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को एक ही चरण में होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

बता दें सोमवार को ही अरविंद केजरीवाल सूरत में मेगा रैली निकाली थी और वहां से लौटते ही वो दिल्‍ली एमसीडी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव प्रचार अभियान के दौरान, चिराग दिल्ली क्षेत्र में, केजरीवाल आम आदमी पार्टी (आप) की जन संवाद पहल के तहत जनता के साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ढाबे पर रुक कर चाय का आनंद लिया। आम आदमी पार्टी के अनुसार दिल्ली की जनता फ्री बिजली-पानी, फ़्री तीर्थ यात्रा योजना और मोहल्‍ला क्‍लीनिक में मिल रहे मुफ़्त इलाज से बहुत खुश नजर आए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कहा कि आप यह सुनिश्चित करेगी कि निकाय चुनाव जीतने पर सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर किया जाए और संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। गोकलपुर, रोहतास नगर और शाहदरा विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए, उन्होंने लोगों से एमसीडी में भाजपा के "कुशासन" को समाप्त करने के लिए उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+