Arvind Kejriwal ने वीडियो शेयर कर समझाया- कैसे खुद भगवान करेंगे भाजपा का अंत? देखें Video
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस वीडियो में शुरूआत गीता के श्लोक "यदा यदा हि धर्मस्य, ग्लानिर्भवति भारत:। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजात्यहम।" से किया। सीएम ने श्लोक का मतलब समझाते हुए बताया कि ये भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को ही नहीं कह रहे, भगवान अर्जुन के जरिए ये पूरी सृष्टि को कहने की कोशिश कर रहे हैं, कि जब-जब पृथ्वी के ऊपर धर्म को कुलचा जाएगा और जब-जब धरती पर अर्धम बहुत ज्यादा हो जाएगा तब तब मैं उत्पन्न होऊंगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा वर्तमान समय में चारों तरफ इतना अधर्म हो गया है, इतना अधर्म हो गया है, चारो तरफ इतना अधर्म का बोलबाला है, अब लोगों को लगने लगा है, लोग आपस में चर्चा करने लगे हैं कि अब ईमानदारी से कोई फायदा नहीं है।
विधायकों को खुलेआम खरीदा जा रहा...
केजरीवाल ने कहा खुलेआम विधायकों को खरीदा जा रहा है, हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये ऑफर किए गए। विधायकों को खरीद-खरीद कर खुलेआम राज्य की सरकारें गिरायी जा रही हैं। किसानों को दिल्ली आने नहीं दिया जा रहा। बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं। मंहगाई इतनी है कि महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है।
भगवान के अवतरित होने के संकेत मिल चुके हैं....
केजरीवाल ने कहा चारों तरफ इतना अधर्म हो गया है कि अब भगवान ने तय किया है कि अब मुझे अवतार लेना पड़ेगा , अब वो समय आ गया है जब मुझे उत्पन्न होना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों में जो घटनाएं हुई, उससे साफ नजर आ रहा है कि भगवान ने इस अधर्म को मिटाने के लिए धरती पर उत्पन होने का निर्णय ले लिया है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव हाल में श्रीकृष्ण ने किया ये चमत्कार
सीएम ने कहा चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में सुबह वोटिंग हुई और उसमें प्रिसाइडिंग ऑफीसर जो इन्हीं का आदमी था, उस दिन उन्होंने तय किया कि हाल में हम द्रौपदी का चीरहरण करेंगे, उन्होंने तय किया कि आज हम भारतीय जनतंत्र का चीरहरण करेंगे, अब वहां पर श्री कृष्ण जी पहुंच गए वहां पर श्रीकृष्ण भगवान मौजूद थे।
उस समय वहां मौजूद भाजपा वाले कह रहे थे कैमरे ऑफ करो कैमरे ऑफ करो ,लेकिन कैमरे क्यों नहीं ऑफ हुए क्योंकि वहां पर श्रीकृष्ण भगवान मौजूद थे। उन्होंने कैमरे को ऑफ नहीं होने दिया।
ये संयोग नहीं ऊपर वाले का हस्तक्षेप है
ये कोई संयोग नहीं है ये ऊपर वाले का इशारा है। ये ऊपर वाले का हस्तक्षेप है। इसके बाद जो सुप्रीम कोर्ट में घटा उसमें ये ही प्रतीत हुआ कि यहां पर भी कहीं ना कहीं श्री कृष्ण भगवान मौजूद है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने ये साबित कर दिया कि भाजपा चुनाव जीतती नहीं ,भाजपा चुनाव चोरी करती है। भगवान ने दिखा दिया अगर भाजपा चंडीगढ़ मेयर का चुनाव हार सकती है तो भाजपा देश का चुनाव भी हार सकती है।
हिम्मत मत हारो
भगवान ने देश को एक कान्फिडेंस देनी की कोशिश की है कि हिम्मत मत हारो, तुम लोग एक बहुत बड़े भारत देश के निवासी हो, डर कर मत बैठो तुम लोग अपना कर्म करो, वोट डालने जाओ, आवाज उठाओ, प्रदर्शन करो, इनके खिलाफ खड़े हो भगवान तुम्हारे साथ है।
ये वीडियो हर भारतवासी तक पहुंचना चाहिए 🔥
कैसे खुद भगवान करेंगे भाजपा का अंत ❓
अरविंद केजरीवाल जी ने आसान भाषा में समझाया 💯
— AAP (@AamAadmiParty) March 2, 2024
देखें और शेयर करें👇 pic.twitter.com/fDQ7w3C9hM












Click it and Unblock the Notifications