दिल्ली में नए मंत्री बनेंगे सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना, सीएम केजरीवाल ने LG को भेजे नाम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनाने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम एलजी को भेजे हैं।

Delhi: दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अपने-अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सिसोदिया को 'दिल्ली शराब नीति घोटाला' में गिरफ्तार किया गया है, तो वहीं सत्येंद्र जैन चिटफंड घोटाले में बीते कई महीनों से जेल में बंद हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनाने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम एलजी को भेजे हैं। फिलहाल, दोनों को मंत्री बनाए जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
गिरफ्तारी के खिलाफ सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
वहीं दूसरी ओर आबकारी घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को एक ओर झटका लगा है। दरअसल, उन्होंने गिरफ्तार के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन सर्वाोच्च अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया। साथ ही उनको हाईकोर्ट जाने की सलाह दी। साथ ही कहा कि उनके पास अभी हाईकोर्ट में विभिन्न कानूनी उपाय उपलब्ध हैं, ऐसे में वो पहले वहां पर कोशिश करें। गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की राउस एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया था। वहां से उन्हें पांच दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया गया है।
दिल्ली में नए मंत्री बनेंगे सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना
दरअसल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के गिरफ्तार होने के बाद उनके मंत्रालय के काम काफी प्रभावित हो रहे थे। मनीष सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और शिक्षा मंत्री भी थे, वहीं सत्येंद्र जैन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री थे। दोनों के मंत्रालय काफी अहम हैं, लेकिन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इन मंत्रालयों का काम काफी प्रभावित हो रहा था, लिहाजा सरकारी कामकाज को जारी रखने के लिए दोनों ने अपने पद से इस्तीफा देना उचित समझा। फिलहाल, कैबिनेट में मंत्री बनाने के लिए आप विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी का नाम सामने आया है।
मनीष सिसोदिया को क्यों किया गया गिरफ्तार
दिल्ली शराब नीति घोटाले का ये पूरा मामला दिल्ली सरकार की नई शराब नीति 2021-22 से संबंधित है। दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 से दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी। इस नई शराब नीति के तहत शराब का कारोबार पूरी तरह से निजी हाथों में सौप दिया गया था और दिल्ली सरकार इससे पूरी तरह बाहर आ गई थी। बता दें कि दिल्ली में कुल 32 जोन है, एक जोन में ज्यादा से ज्यादा 27 दुकानें खुल सकती थीं। दिल्ली में शराब की कुल 849 दुकानें खोली गईं।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने दिया इस्तीफा? ये हैं 5 बड़ी वजह
नई एक्साइज पॉलिसी की नीति में गड़बड़ी का आरोप सबसे पहले केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने लगाया। मुख्य सचिव नरेश कुमार ने ये पूरी रिपोर्ट उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना को सौंपी। रिपोर्ट में मुख्य सचिव ने एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी के साथ-साथ मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। इस्तीफा देने से पहले तक मनीष सिसोदिया दिल्ली के आबकारी विभाग के प्रमुख थे, जिसकी वजह से वह निशाने पर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications