एक बार फिर से भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल, मुफ्त की घोषणाओँ पर कही ये बात

नई दिल्ली, 04 सितंबर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा, अच्छी और ईमानदार सरकारें अपने लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा मुफ़्त सुविधाएँ देने की कोशिश करतीं हैं। मुफ़्त शिक्षा, मुफ़्त इलाज, मुफ़्त सफ़र। बेईमान सरकारें सारा सरकारी पैसा अपने दोस्तों के क़र्ज़े माफ़ करने और MLA ख़रीदने में खर्च करतीं हैं।

kejriwa;

अरविंद केजरीवाल ने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर किया है, जिसमे जर्मनी व स्पेन में मुफ्त की सेवा की खबर को शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी में तीन महीनों तक 9 यूरो वाले मासिक टिकट को मुफ्त किए जाने के अलावा स्पेन में ट्रेन के सफर को मुफ्त कर दिया गया है। स्पेन की सरकार ने यह फैसला लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए किया है। दरअसल कुछ दिनों पहले मुफ्त की रेवड़ी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला था, जिसके बाद से ही आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर है।

बता दें कि इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस मामले पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार भी इस बात से सहमत है कि इस तरह की आदतें आर्थिक विनास की ओर ले जाती है। रेवड़ी कल्चर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीखा हमला बोला था, जिसपर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने तीखा हमला बोला था। पीएम मोदी के बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने पूरे गुजरात इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि वह गुजरात में सरकार में आती है तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त जैसी सुविधाओं को यहां भी लागू करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+