अरविंद केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री जी, EC पर दबाव बनाकर एमसीडी चुनाव मत रद्द कराइए
अरविंद केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर रोके दिल्ली एमसीडी के चुनाव
नई दिल्ली, 11 मार्च: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इलेक्शन कमीशन के दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों में देर करने पर भाजपा और पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल को देखते हुए चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर ये इलेक्शन टाले गए हैं। केजरीवाल ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को कटहरे में खड़ा किया और उनसे आयोग पर दबाव ना डालने की अपील भी की।

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा, 9 मार्च को दिल्ली चुनाव आयोग ने कहा था कि आज शाम 5 बजे एमसीडी चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके लिए प्रेस को भी न्योता भेज दिया गया था। केंद्र सरकार ने 4 बजे चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी कि हम दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव की घोषणा ना की जाए। आयोग ने इसके बाद इलेक्शन की तारीखों के ऐलान को टाल दिया।
प्रधानमंत्री जी चुनाव रद्द मत कराइए
Recommended Video
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, अग चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव रद्द कराए जाएंगे तो इससे चुनाव आयोग कमजोर होगा। आयोग कमजोर होगा तो देश भी कमजोर होग। ऐसे में मेरी प्रधानमंत्री मोदी से हाथ जोड़कर विनती है कि चुनाव रद्द मत कराइए। ये ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि लोग तो ये भी कह रहे हैं कि तीनों एमसीडी को एक करना तो सिर्फ बहाना है, भाजपा का मकसद चुनाव टालने का है। भाजपा को लग रहा है कि अगर दिल्ली में चुनाव होगा तो आम आदमी पार्टी जीत जाएगी क्योंकि आम आदमी पार्टी की एक लहर है। ऐसे में भाजपा चुनाव हारने के डर से इन चुनावों को टालना चाहती है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कल को लोकसभा चुनाव से पहले ये लोग कहने लगे कि हम तो संसदीय प्रणाली के बजाय राष्ट्रपति प्रणाली लाना चाहते हैं और संविधान में बदलाव करना चाहते हैं, इसलिए चुनाव स्थगित कर दिए जाएं। तो क्या चुनाव स्थगित होंगे? क्या राज्य के चुनाव स्थगित कर दिए जाएंगे यदि वे कहते हैं कि वे दो राज्यों को एकजुट करना चाहते हैं?
बता दें कि दिल्ली में नगर निगमों के चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयोग को 9 मार्च को तारीखों का ऐलान करना था लेकिन ऐन मौके पर तारीखों का ऐलान टाल दिया गया। दिल्ली के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि हमें आज तारीखों की घोषणा करनी थी लेकिन केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं जिनकी हमें कानूनी तौर जांच करनी है। ऐसे में हम फिलहाल एमसीडी चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications