सीएम अरविंद केजरीवाल का ED हिरासत से दूसरा आदेश- अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में फ्री दवाएं मिलती रहें
Arvind Kejriwal issued order in ED custody: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर है। अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन उन्होंने दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। ईडी की हिरासत में रहते हुए सीएम केजरीवाल ने बतौर सीएम नया आदेश जारी किया है।

मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीएम केजरीवाल द्वारा जेल से जारी किए आदेश के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा ईडी की हिरासत में रहने के बावजूद दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दिल्ली के नागरिकों की चिंता है, उन्होंने ईडी की हिरासत में रहते हुए सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए कि सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में दवाएं और परीक्षण उपलब्ध हों।
दिल्ली वालों को मिलती रहें फ्री दवाएं
सौरभ भारद्वाज ने कहा "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में रहते हुए दूसरा आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि दिल्ली के अस्पतालों और आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा संचालित की जा रही मोहल्ला क्लीनिक में सभी को मुफ्त दवाएं मिलती रहें और उनका मेडिकल टेस्ट सुचारू रूप से चलता रहे।"
भाजपा ने की आलोचना
हालांकि मंगलवार को ईडी हिरासत से रहते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आदेश जारी किए जाने पर भाजपा ने आलोचना की भाजपा ने कहा केजरीवाल असुरक्षा के कारण पद नहीं छोड़ना चाहते हैं।भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्द्धन ने नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे की मांग की है साथ उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बावजूद दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने का केजरीवाल का कदम उनके लालच को दर्शाता है।
भाजपा ने केजरीवाल को बताया लालची
भाजपा नेता ने कहा दिल्ली सीएम केजरीवाल को नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और सीएम पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल का अभी भी अपने पद पर बने रहना दर्शाता है कि वह लालची हैं और अपनी असुरक्षा के कारण अपनी कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications