Delhi Election: चुनाव में 'पैसे और शराब' का खेल! AAP के पैम्फलेट के साथ दिल्ली में पकड़ी गई पंजाब सरकार की गाड़ी

Delhi Election: दिल्ली पुलिस ने बुधवार देर रात एक वाहन को पकड़ा, जिस पर 'पंजाब सरकार' लिखा हुआ था। यह गाड़ी पंजाब भवन के पास, कूपरनिकस मार्ग पर मिली, जिसमें नकदी, शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी (AAP) के पर्चे पाए गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वाहन फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम ने पकड़ा, जो दिल्ली में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के उल्लंघन की निगरानी करती है। फ्लाइंग स्क्वॉड चुनावी प्रक्रिया में नकदी, शराब, हथियार और अवैध गतिविधियों पर नजर रखता है।

Delhi Police

गाड़ी से शराब और 10 लाख कैश के साथ मिले चुनाव प्रचार के सामान

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, "जांच के दौरान वाहन में 10 लाख रुपये नकद, शराब की कई बोतलें और AAP से जुड़े प्रचार सामग्री बरामद हुई।" यह मामला तिलक मार्ग पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: Weather News: दिल्ली में फिर कड़ाके की ठंड? 11 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें कहां बारिश का अलर्ट?

गाड़ी पंजाब सरकार की नहीं!

पंजाब के जनसंपर्क विभाग (DIPR) ने स्पष्ट किया कि यह गाड़ी पंजाब सरकार की नहीं है। वाहन नंबर PB35AE1342 असल में फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford EcoSport, 2018 मॉडल) के नाम पर पंजीकृत है, जबकि पुलिस ने जो गाड़ी पकड़ी, वह हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) थी।

इस गाड़ी के मालिक मेजर अनुभव शिवपुरी बताए जा रहे हैं, जो तीन साल पहले आर्मी डेंटल कॉलेज, पठानकोट में तैनात थे और महाराष्ट्र के खड़की के स्थायी निवासी हैं। पंजाब सरकार ने अपने रिकॉर्ड की जांच के बाद साफ किया कि यह गाड़ी न तो उसकी है और न ही किराए पर ली गई है।

भाजपा ने साधा AAP पर निशाना

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "AAP चुनाव जीतने के लिए शराब और पैसे का सहारा ले रही है।" उन्होंने कहा कि पहले केजरीवाल सरकार पर शराब नीति घोटाले के आरोप लगे, और अब दिल्ली चुनाव में पैसा और शराब बांटने का खेल शुरू हो गया है।

बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने भी इस घटना की निंदा की और कहा, "AAP जनता को शराब बांटकर वोट खरीदना चाहती है। यह पार्टी की राजनीति का हिस्सा बन चुका है।"

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इस मामले को AAP का "गंदा चेहरा" बताया और कहा कि "दिल्ली में केजरीवाल सरकार घोटालों, झूठ और भ्रष्टाचार पर चल रही है। अब जनता बदलाव चाहती है और दिल्ली में बीजेपी सरकार बनेगी।"

AAP ने आरोपों को बताया हास्यास्पद

AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इन आरोपों को "हास्यास्पद" बताते हुए कहा कि "इस गाड़ी का पंजाब सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।" उन्होंने कहा, "गाड़ी का असली नंबर महाराष्ट्र के व्यक्ति के नाम पर है, जो बीजेपी शासित राज्य से आता है, फिर भी हमें निशाना बनाया जा रहा है।"

5 फरवरी को होना है मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं और मतगणना 8 फरवरी को होगी। इस घटना ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है।
ये भी पढ़ें: 'केजरीवाल के पास दिल्ली होती, तो लोग सांस नहीं ले पाते', फडणवीस ने AAP सरकार पर कसा तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+