Delhi Chunav: 'जगह बताएं कहां यमुना में जहर मिला', जहरीले पानी के आरोप पर EC ने केजरीवाल से पूछे 5 सवाल
Delhi Election 2025: यमुना पर चल रहे विवाद को लेकर अब चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वे जगह बताएं कि किस जगह पर यमुना में जहर मिला है। उन्होंने कहा कि वे यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को यमुना को जहरीला बनाने के उनके गंभीर आरोपों को एक साथ ना मिलाए।
चुनाव आयोग ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने के उनके आरोप से न जोड़ें। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ अपने आरोपों को स्पष्ट करने का एक और मौका दिया है। चुनाव आयोग ने 31 जनवरी 11 बजे तक अरविंद केजरीवाल से जवाब देनो को कहा है।

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में जहर के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जवाब के साथ सबूत पेश करने को कहा है।
चुनाव आयोग ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तक दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा ''जहर'' का पता लगाने के लिए इंजीनियरों, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण भी साझा करने को कहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।
यमुना जहरीने पानी विवाद पर चुनाव आयोग ने पूछे 5 सवाल?
- 1. पहला सवाल: किस तरह का जहर हरियाणा सरकार की तरफ से यमुना में छोड़ा जा रहा है?
- 2. दूसरा सवाल: अपने दावों की पुष्टि के लिए सबूत दीजिए, मात्रा, प्रकृति और जहर को डिटेक्ट करने का?
- 3. तीसरा सवाल: लोकेशन बताएं जहां यमुना में जहर पाया गया है?
- 4. चौथा सवला: जल बोर्ड के किस इंजीनियर ने यमुना में जहर पाया और कैसे और कहां, उन्हें इस जहर के बारे में पता चला?
- 5.पांचवां सवाल: जहरीले पानी को दिल्ली में आने से रोकने के लिए आप की सरकार ने क्या किया है?
अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग की नोटिस पर दिया जवाब
अरविंद केजरीवाल ने यमुना में जहर मिलाने संबंधी टिप्पणी पर चुनाव आयोग की ओर से उन्हें भेजे गए नोटिस की भाषा को लेकर उनकी आलोचना की। उन्होंने आगे दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव आयोग को गड़बड़ कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "मैं जब तक जिंदा हूं, दिल्ली के लोगों को जहरीला पानी नहीं पीने दूंगा।"
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''यमुना के पानी में मिलावट कर बीजेपी ने उसको ज़हर बना दिया। इस पर आवाज़ उठाने पर दोनों पार्टियाँ बीजेपी और कॉंग्रेस मेरे ऊपर केस करना चाहती हैं। आज मैं इन दोनों पार्टियों को चैलेंज करता हूँ कि ये हाई-अमोनिया वाला पानी पी कर दिखाओ, अगर नहीं तो जनता से माफी मांगो। जो पानी आप खुद नहीं पी सकते उसको दिल्ली की जनता को पिलाकर उनकी जान लेना चाहता हो क्या?''












Click it and Unblock the Notifications