दिल्ली में दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिजनों को केजरीवाल सरकार ने 1-1 करोड़ सौंपा

कोरोना काल में जिस तरह से कोरोना योद्धाओं ने अपनी परवाह किए बगैर लोगों की हर संभव मदद की और अपने प्राण तक गंवा दिए उनके परिजनों को अरविंद केजरीवाल सरकार ने एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने का फैसला लिया है।

कोरोना काल में जान गंवाने वाले दो कोरोना योद्धाओं के परिजनों को दिल्ली सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन 1-1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक भेंट किया। यह राशि दिवंगत डॉक्टर शीला और डॉक्टर हरपाल सिंह के परिजनों को दी गई है। इस दौरान एरिया एसडीएम और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

imran hussain

इस दौरान इमरान हुसैन ने कोरोना योद्धाओं के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

हमारी सरकार हमेशा से कोरोना योद्धाओं के परिवार के साथ खड़ी रही है जिन्होंने कोरोना काल में अपनी परवाह किए बगैर लोगों की जान बचाने का काम किया। उन्होंने समाज के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी।

बता दें कि जिन दो कोरोना योद्धाओं के परिजनों को यह चेक सौंपा गया है, वो दोनों की कोरोना योद्धा दिल्ली सरकार की सावदा घेरा डिस्पेंसरी और मोहल्ला क्लीनिक में तैनात थे। डॉक्टर शीला झोकड़ा डीएचएस में चिकित्सा अधिकारी के तौर पर तैनात थीं।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 4 मई 2021 में उनका निधन हो गया था। वहीं हरपाल सिंह जोकि शिवराम पार्क मोहल्ला क्लीनिक में डीजीएचएस में तैनात थे, उनका कोरोना की चपेट में आने से 10 मई 2021 को निधन हो गया था।

इमरान हुसैन ने कहा कि सरकार कोरोना योद्धाओं के मानवीय जज्बे को सलाम करती है। यह सम्मान राशि इनके परिजनों के दुख की पूर्ति तो नहीं कर सकती है लेकिन भविष्य को बेहतर बनाने और सम्मानजनक जीवन जीने में जरूर मदद करेगी। जि डॉक्टरों, नर्सों, शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों ने कोरोना काल में 24 घंटे अपने आपको समर्पित किया, हम उनको सलाम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+