Arvind Kejriwal: केजरीवाल बचा रहे थे विधायक...इधर तीन पार्षद BJP में हुए शामिल, कई लोगों के AAP छोड़ने का दावा
Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त हार हुई है। 11 साल से दिल्ली की सत्त्ता में बैठी केजरीवाल की पार्टी 2025 के विधानसभा चुनाव में महज 22 सीट जीत सकी है। वहीं चुनाव परिणाम आने के कुछ ही दिन के अंदर AAP को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शनिवार ( 15 फरवरी) को AAP के तीन पार्षदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी कार्यालय में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों पार्षदों को बीजेपी की सदस्यात दिलाई।

इन पार्षदों ने छोड़ा AAP का साथ
अनिता बसोया (वार्ड 145, एंड्रयूज गंज)
निखिल चपराना (वार्ड 183)
धर्मवीर (वार्ड 152)
विधानसभा के बाद अब बीजेपी की MCD पर नजर
वार्ड 145, एंड्रयूज गंज के पार्षद अनिता बसोया, आरके पुरम से पार्षद धर्मवीर और चपराना वार्ड 152 से पार्षद निखिल बीजेपी का दामन थाम लिए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब बीजेपी दिल्ली नगर निगम में भी मेयर पद अपने पास लाना चाहती है। इसी को लेकर ऑपरेशन लॉटस चला रही है। बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में MCD के मेयर का चुनाव होना है।
कई AAP विधायक भी शक के घेरे में
दरअसल, विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी महज 22 सीट जीतने में कामयाब रही। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन जैसे बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। वहीं मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक कई नव निर्वाचित विधायकों की बातचीत BJP के साथ चल रही है। अगर ऐसा होता है कि विधायक AAP का साथ छोड़ते हैं को ये बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।
ये भी पढ़ें Delhi Election 2025: आतिशी, गोपाल राय नहीं ये विधायक बनेंगे नेता प्रतिपक्ष!, नाम देख चौंक जाएंगे
विधासभा चुनाव से पहले भी कई विधायकों ने छोड़ा था AAP
वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी लगभग 8 विधायकों ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। और बीजेपी में शामिल हो गए थे। इन विधायकों की वजह से भी विधानसभा चुनाव में AAP को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें CBSE Board Exam 2025: परीक्षार्थियों को दिल्ली मेट्रो में मिलेगी विशेष सुविधा, जानिए मेट्रो की क्या है पहल?












Click it and Unblock the Notifications