CBSE Board Exam 2025: परीक्षार्थियों को दिल्ली मेट्रो में मिलेगी विशेष सुविधा, जानिए मेट्रो की क्या है पहल?

CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार (15 फरवरी) को शुरू हुईं। जिसमें भारत और दुनिया के अलग-अलग देशों के 44 लाख बच्चे शामिल हो रहे हैं।

पहले दिन कक्षा 10वीं के छात्र अंग्रेजी (संचार) और अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) की परीक्षा दिया जबकि कक्षा 12वीं के छात्र उद्यमिता विषय की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। वहीं परीक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।

CBSE Board Exam 2025

44 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

भारत और विदेश के 8,000 स्कूलों के 44 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षाएं भारत में 7,842 केंद्रों और विदेश में 26 स्थानों पर हो रही है। इस बार कक्षा 10 की परीक्षाएँ 18 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएँ 4 अप्रैल को समाप्त होंगीसीबीएसई ने कदाचार मुक्त परीक्षा बनाने को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

दिल्ली मेट्रो पर मिलेगी विशेष सुविधा

इस वर्ष, CBSC ने परीक्षा को आसान बनाने के लिए प्रमुख विषयों के परीक्षा के बीच पर्याप्त अंतराल दिया है। परीक्षा के दिनों में छात्रों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने CISF के साथ साझेदारी की है।

मेट्रो स्टेशनों पर तलाशी और टिकटिंग के दौरान छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही पीक ऑवर्स के दौरान उनकी सहायता के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा

CBSE द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देश के अनुसार, नियमित छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनना होगा, जबकि निजी उम्मीदवारों को हल्के रंग के कपड़े पहन कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। वहीं छात्रों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

वहीं CBSE के अनुसार परीक्षार्थियों को सवालों के जवाब देने से पहले प्रश्नपत्र के निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा गया है।

इन चीजों को परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाकते हैं

मोबाइल फोन

ब्लूटूथ डिवाइस

ईयरफोन

स्मार्टवॉच

कैमरा

नोट्स, किताब

पर्स, हैंडबैग, गॉगल्स और पाउच शामिल हैं।

इन छात्रों को भोजन और पानी ले जाने की रहेगी छूट

वहीं मधुमेह से पीड़ित छात्रों (diabetic students ) को छोड़कर किसी भी छात्र को भोजन और पानी ले जाने की अनुमति नहीं है। प्रवेश पत्र परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए हैं। नियमित छात्रों को अपने एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी साथ ले जाने होंगे, जबकि निजी उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी की आवश्यकता होगी।

अधीक्षकों को दी गई ट्रेनिंग

परीक्ष को लेकर सीबीएसई ने शुक्रवार(14 फरवरी) को दोपहर 2:30 बजे अपने यूट्यूब चैनल पर एक लाइव वेबकास्ट आयोजित किया। जिसमें केंद्र अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के लिए परीक्षा और मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देशों को विस्तार से बताया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+