E20 petrol के कारण क्या गाड़ियां खराब हो रही हैं? मैकेनिक से केजरीवाल ने पूछा सवाल तो क्या मिला जवाब, Video
Are E20 petrol damaged vehicles? देश भर में E20 पेट्रोल को लेकर बवाल मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर E20 पेट्रोल को लेकर सवाल खड़े किए है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केरजवाल ने सड़कों पर जनता के बीच में जाकर E20 पेट्रोल को लेकर सवाल किया है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
केजरीवाल ने एक्स हैंडल पर लिखा कि कल मैंने दिल्ली में कुछ कार मैकनिकों और मालिकों से Etanol को लेकर बातचीज की। E20 पेट्रोल के कारण मैकनिकों के पास खराब गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुइ है। गाड़ियों का माइलेज में भी गिरावट है, जिससे सब लोग परेशान है।

केजरीवाल ने दिल्ली के एक गैरेज का वीडियो शेयर किया है। गैरेज में मौजूद मैकेनिक से केजरीवाल ने पूछा क्या E20 पेट्रोल के कारण गाड़ियां खराब हो रही हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए मैकेनिक ने कहा "हां सर गाड़ियां तेजी से खराब हो रही हैं लोग हमारे पास अपनी गाड़ियां धक्के देकर यहां ला रहे हैं। गाड़ियों का फ्यूल पंप खराब हो गया है। इंजेक्टर चोक कर गया है। गाड़ियों का माइलेज आधा हो गया है।" इसके अलावा वीडियो में नजर आ और लोगों ने भी कुछ ऐसे ही अनुभव शेयर अपनी समस्याएं बताईं।
क्या होता है E20 पेट्रोल, क्यों मचा है बवाल?
दरअसल, E20 पेट्रोल में 20प्रतिशत इथेलॉन और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिला होता है। केंद्र सरकार ने स्पष्ठ कर दिया है कि E20 पेट्रोल ही देश का मानक पेट्रोल बना रहेगा और पेट्रोल पंपों पर बिना इथेनॉल वाला पेट्रोल की मांग नहीं पूरी होगी। वहीं केजरीवाल ने ये वीडियो शेयर कर साबित कर दिया है कि E20 पेट्रोल से लोगों के वाहनों पर खराब असर पर पड़ रहा है इसलिए इस पर रोक लगा दी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications