Delhi Premium Buses: दिल्ली की सड़कों पर जल्द दौड़ेगीं एप बेस्ड प्रीमियम बसें , जानिए क्या होगी खासियत
दिल्ली सरकार ने एप बेस्ड प्रीमियम बस सेवा योजना को मंजूरी दे दी है। केजरीवाल सरकार को उम्मीद है कि नई स्कीम के जरिए मध्यम और उच्च- मध्यम वर्ग के लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। दिल्ली सरकार इस स्कीम को राष्ट्रीय राजधानी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से लागू कर रही है। दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग एग्रीगेटर (प्रीमियम बसें) योजना, 2023 का मसौदा दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

एप बेस्ड प्रीमियम बसों की योजना के मसौदे को केजरीवाल सरकार ने दिल्ली मोटर वाहन लाइसेंसिंग एग्रीगेटर स्कीम 2023 के तहत मंजूरी दी है। सरकार ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
प्रीमियम बस स्कीम में क्या है खास?
ऐप्लिकेशन आधारित प्रीमियम बस योजना के तहत दिल्ली सरकार लग्जरी बसें चलाई जाएंगी। जिसमें AC, Wifi, GPS, पैनिक बटन जैसी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रीमियम बसों का लाइसेंस धारक रूट अपने हिसाब से तय कर पाएगा। योजना के तहत किराया तय करने में डायनेमिक प्राइसिंग की अनुमति होगी।
क्या होगा किराया?
एप बेस्ड प्रीमियम बसों का किराया सस्ता नहीं होगा। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों के अधिकतम किराये से कम नहीं हो सकता है। लाइसेंस धारक को किराया ऐप पर दिखाना होगा।
डिजिटल माध्यम से मिलेगी टिकट
इन बसों में यात्रा के टिकट के लिए लोगों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी। यात्रियों को बुकिंग पहले से करनी होगी। टिकट बुक करने की सुविधा बस के एप में उपलब्ध होगी।
क्या हैं शर्तें?
एप बेस्ड लाइसेंस धारक ने यात्रा की बुकिंग कर ली तो उसे रद्द करने की सुविधा नहीं होगी। केवल आकस्मिक घटनाओं पर बुकिंग रद्द की जाएगी। योजना के तहत सभी बसें सीएनजी से चलने वाली होंगी। इसके अलावा बुकिंग के लिए उन्हीं बसों पर विचार किया जाएगा जो तीन साल से अधिक पुरानी ना हों। इसमें शामिल होने वाली ई-बसों से लाइसेंस शुल्क नहीं लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications