दिल्ली-NCR में बेहतर हुआ AQI, GRAP-III के तहत प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों को किया गया रद्द
नए साल के पहले दिन दिल्ली वासियों को प्रदूषण से राहत मिली है। बेहतर AQI को देखते हुए सोमवार को पूरे दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के चरण-III के तहत प्रदूषण विरोधी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश दिया गया है। ये आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने जारी किया है। हालांकि GRAP के चरण- I और चरण- II के तहत प्रतिबंध जारी रहेंगे।

बता दें देश की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम), जो क्षेत्र में प्रदूषण से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए जिम्मेदार एक वैधानिक निकाय है, ने वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद 1 जनवरी को बैठक की।
CAQM की उप-समिति ने दिल्ली की मौसम संबंधी स्थितियों और वायु गुणवत्ता इनडेक्स के लिए आईएमडी/आईआईटीएम के पूर्वानुमानों के मद्देनजर जीआरएपी के चरण-III को रद्द कर दिया।
पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली का AQI लगातार बेहतर हो रहा है।बता दें 1 जनवरी को दिल्ली और एनसीआर में एयर क्वालिटी में मामूली सुधार दर्ज किया गया। जिसके बाद ग्रैप-3 की पाबंदियों को हटा लिया गया है।
गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2023 को दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते ग्रैप के तीसरे चरण को लागू किया गया था।
बता दें GRAP-3 संबंधी प्रतिबंध हटने के बाद BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कार चालकों को राहत मिली है। इस पाबंदीक के हटने के बाद BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल कारों को दिल्ली की सड़कों पर चलाने की अनुमति होगी। ग्रैप-3 के नियमों संबंधी पाबंदियों को हटाए जाने के बाद अब दिल्ली में कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक को भी हटा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications