अमृत कलश यात्रा के चलते दिल्ली में आज से कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन
देश की राजधानी में दो दिन अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसकी वजह से कई जगहों पर लोगों को आवागमन में दिक्क हो हो सकती है। लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।
बता दें कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर सरकार मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन कर रही है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत आज विजय चौक से होगी। इसमे बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक इस अमृत कलश यात्रा की वजह से कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई जगहों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है और लोगों से कहा गया है कि वह इसे ध्यान में रखते हुए घर से बाहर निकलें।
दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया है सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 30 और 31 अक्टूबर, 2023 को विजय चौक पर 'मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा' के दृष्टिगत विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। कृपया निर्देशिका का पालन करें।
इन रास्तों पर रहेगा जाम
शांति पथ, कौटिल्य मार्ग, पटेल चौक, जीपीओ चौक, ओरबिंदो चौक, आरएमएल चौराहा, क्यू प्वाइंट, जीआरपी चौराहा, एमएलएनपी चौराहा, मंडी हाउस चौराहा, आरजीएम चौराहा, फिरोज शाह चौराहा, राजा जी मार्ग चौराहा, फिरोज शाह, केजी मार्ग, एमएआर राजपथ चौराहा, महादेव रोड, पटेल चौक, ए प्वाइंट, डब्ल्यू प्वाइंट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
इन मेट्रो स्टेशन पर मिल सकती है भीड़
आज होने वाली इस यात्रा की वजह से मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित होगी। ट्रैफिक एडवायजरी में कहा गया है कि पीली और बैंगनी लाइन पर भीड़ रहेगी, जिसकी वजह से इन स्टेशनों पर भीड़ हो सकती है। सुल्तानपुर, घिटोरनी, कुतुबमीनार, सेंट्रल सेक, गुरू द्रोणाचार्य, इफको चौक, अर्जन गढ़, उद्योग भवन, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर संभावित भीड़ के अनुसार ही अपनी यात्रा को प्लान करें।












Click it and Unblock the Notifications