'11 राज्यों में गलत साबित हुए अमित शाह के दावे', गुजरात के नतीजों के बाद आप नेता संजय सिंह ने समझाई क्रोनोलॉजी
गुजरात चुनाव परिणाम के बीच आप सांसद संजय सिंह ने कहा राजनीति के चाणक्य अमित शाह के 11 राज्यों में दावे गलत साबित हुए। इसके साथ ही उन्होंने Modi के नेतृत्व में BJP का कुछ राज्यों में क्या हाल रहा उसे समझाया/

गुजरात चुनाव परिणामों के बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को उनकी पार्टी को बीते दस सालों में राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने गुजरात की जतना का आभार जताया और गुजरात में पार्टी नेताओं की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा जनता और कार्यकर्ताओं की वजह से हमें गुजरात में पहचान मिली। इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के चाण्क्य अमित शाह के 11 राज्यों में किए गए दावों गलत साबित हुए।

राजनीति के चाणक्य के 11 चुनावों में किए गए दावे गलत साबित हुए
संजय सिंह ने कहा कोई भी पार्टी चुनाव हारने नहीं जीतने के लिए चुनाव लड़ती है। अगर आप इस तरह से देखेंगे भारत के गृह मंत्री अमित शाह जिन्हें राजनीति का चाणक्य माना जाता है। 2018 के बाद के 11 चुनावों में उनके दावे गलत साबित हुए हैं। संजय सिंह ने कहा दिल्ली, हरियाणा, बंगाल, महाराष्ट्र बिहार को लेकर किए गए अमित शाह के चुनावी दावे गलत साबित हुए।

पीएम मोदी के नेतृत्व में इन राज्यों में नहीं मिली भापजा को सीट
वहीं प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी बंगाल जाते है तो 2016 में उन्हें बंगाल में तीन सीटें मिली। इसके बाद 2019 में जब पीएम बहुत मेहनत करते हैं तो आंध्र प्रदेश की 173 सभी सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त होती है। 2019 में 0.8 प्रतिशत भाजपा को वोट मिला था। 40 तक केरल में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली वहीं 40 साल में भाजपा को तमिलनाडु में मात्र 8 सीटें मिली हैं।

आप देश की सबसे तेजी से उभरती हुई राष्ट्रीय पार्टी बन गई
संजय सिंह ने आगे कहा हमारी आम आदमी पार्टी भारत में सबसे तेजी से उभरती हुई राष्ट्रीय पार्टी है। मैं इस बात की खुशी जाहिर करूंगा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय दल बन गई है। आज आप के नेता खुश है कि दस साल में हमारी पार्टी ने इतना अच्छा सफर तय किया।

"आप" भाजपा के गढ़ में घुस गई है
संजय सिंह ने कहा गुजरात की जनता ने आप को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। उन्होंने कहा आप सिर्फ 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने में कामयाब रही। यही इस पार्टी के विकास की गति है। हमें गुजरात में करीब 35 लाख वोट मिले। गुजरात पीएम मोदी और अमित शाह का गढ़ है. गुजरात भाजपा की प्रयोगशाला है। गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है और उस किले में घुसपैठ करना आसान काम नहीं था। आप भाजपा के गढ़ में घुस गई है।
-
Assam election: रैली में जमकर नाचे CM हिमंत, BJP और कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? कर दी भविष्यवाणी, Video -
HS Phoolka joins BJP: 1984 के जख्मों पर मरहम लगाने वाले 'हाथ' ने थामा 'कमल', कौन हैं एच.एस. फूलका? -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications