Delhi: भजनपुरा में Amazon के सीनियर मैनेजर की हत्या, बाइक-स्कूटी पर आए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Delhi Crime News: सनसनीखेज वारदात राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाजे से सामने आई है। यहां मंगलवार 29 अगस्त की देर रात पांच बदमाशों ने दो युवकों पर तबाड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में अमेजन के सीनियर मैनेजर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वहीं, गोलीबारी की सूचना पर पहुंची भजनपुरा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Delhi Crime News

ऐसा बताया जा रहा है कि इस वारदात को स्कूटी और बाइक पर आए 5 बदमाशों ने अंजाम दिया है। यह वारदात भजनपुरा के गली नंबर 8 के पास हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 36 वर्षीय हरप्रीत गिल भजनपुरा के सी-35, गली नंबर 1 में रहते थे। वो अपनी स्पलेंडर बाइक से घर वापस जा रहे थे।

इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गली नंबर 08 पर रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में 32 साल के गोविंद सिंह भी घायल हो गए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए। बता दें कि गोविंद सिंह भजनपुरा में ही हंग्री बर्ड के नाम से मोमोज की दुकान चलाते हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हरप्रीत गिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरप्रीत गिल अमेजन में सीनियर मैनेजर था। जबकि गोविंद सिंह को गंभीर हालत में एलएनजेपी रेफर किया गया है। इस वारदात के बाद पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

साथ ही, अपराधियों की पहचान करने का प्रयास में जुट हुई है। पुलिस इस गोलीबारी की घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+