कांग्रेस की हालत पर स्टूडियो में ही सुबकने लगे अजय माकन, एंकर ने रोका शो, पिलाया पानी

न्यूज पर एक कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग हो रही थी। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन मौजूद थे। इसी दौरान उसने लवली के कांग्रेस छोड़ने को सवाल हुआ तो वो भावुक हो गए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष एक टीवी कार्यक्रम में रोने लगे। माकन उस समय भावुक हुए जब उनसे दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे अरविंदर सिंह लवली के भाजपा में शामिल होने की बाबत सवाल किया गया। सवाल उन आंखों से आंसू टपकने लगे।

कांग्रेस की हालत पर स्टूडियो में रोने लगे अजय माकन, एकंर को मंगाना पड़ा पानी

क्यों आए माकन की आंखों में आंसू?
दिल्ली मे एमसीडी चुनाव के मद्देनजर एबीपी न्यूज पर एक कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग हो रही थी। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन मौजूद थे। इसी दौरान खबर आई कि पूर्व कांग्रेस विधायक और मंत्री अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस पर एंकर ने माकन से सवाल किया कि इतना बड़ा नेता अगर पार्टी छोड़ रहा है तो क्या आपकी कार्यप्रणाली पर सवाल नहीं उठेगा? इस पर माकन की आंखों में आंसू आ गए और वो बोले कि हां मेरी ही गलती है और मुझसे ही कोई कमी रह गई होगी।

इसके बाद जब एंकर ने पूछा कि लवली को रोका क्यों नहीं गया और आप क्या कर रहे हैं तो माकन कुछ ना बोल सके और बस आंसू पोंछने लगे। इस पर एंकर ने माकन के लिए पानी लाने की बात कहते हुए रिकॉर्डिंग रोक दी। इस पर एंकर ने भी कहा कि उन्होंने इस तरह से भावुक होते हुए माकन को पहले नहीं देखा था।

कांग्रेस की हालत पर स्टूडियो में रोने लगे अजय माकन, एकंर को मंगाना पड़ा पानी

दिल्ली में कांग्रेस की पहचान रहे हैं लवली
दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे अरविंदर सिंह लवली मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। शीला दीक्षित की सरकार में अरविंदर सिंह लवली शिक्षा मंत्री रहे। वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिल्ली चुनाव में शीला दीक्षित के चुनाव हारने के बाद लवली को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+