4 जनवरी से AAP करेगी ‘मैं भी केजरीवाल जन संवाद’, सिग्नेचर कैंपेन की सफलता के बाद पार्टी का ऐलान
आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल ही में 'मैं भी केजरीवाल' कैंपेन किया था। यह अभियान शनिवार को समाप्त हो गया है। आप ने ये डोर-टू-डोर कैंपेन ये जानने के लिए किया था कि अगर केजरीवाल जेल जाते हैं तो क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए।
यह अभियान 1 दिसंबर से शुरू हुआ था और 30 दिसंबर 2023 तक चला। आम आदमी पार्टी 4 जनवरी से 'मैं भी केजरीवाल जन संवाद अभियान' शुरू करने जा रही है। आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने डोर टू डोर कैंपेन की सफलता को लेकर और 'मैं भी केजरीवाल जन संवाद अभियान' की ट्रेंनिंग के मद्देनजर पार्टी मुख्यालय में एक बैठक बुलाई।

इस बैठक में दिल्ली के मंत्री इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक दिलीप पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक जरनैल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ऋतुराज झा, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक राजेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक गुलाब सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर सहित दिल्ली के तमाम विधायक शामिल हुए। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव और अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक में मौजूद थे।
यह भी देखें: Delhi: नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कार से मारी ई-रिक्शा को टक्कर, चालक की मौत
4 जनवरी से शुरू होगा जन संवाद अभियान
संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने बैठक के दौरान कहा, "मैं आप सबको बधाई देना चाहता हूं कि आपने मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारे डोर टू डोर अभियान को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। हमारी पार्टी दिल्ली में घर-घर तक पहुंचने में कामयाब रही है।"
उन्होंने कहा कि इस कैंपेन को सोच से ज्यादा सफलता मिली है। उन्होंने आगे कहा, "इस सफलता को और बड़ा बनाने के लिए अब हम दिल्ली में मैं भी केजरीवाल जन संवाद अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जन संवाद अभियान पूरी दिल्ली में 4 जनवरी 2024 से शुरू होगा। जन संवाद में आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक और पार्षद हिस्सा लेंगे।"
यह भी देखें: आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, हो सकते हैं ये अहम फैसले
डॉ. संदीप पाठक ने कहा, "मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान की तरह ही हम सब लोगों को मिलकर जन संवाद अभियान को भी सफल बनाना है। जन संवाद में हमें दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति दर्ज करानी है।"
अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ की जा रही साजिश
डॉक्टर संदीप पाठक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दिल्ली में घर-घर जाकर लोगों से बात की है। उन्होंने कहा, "हमने दिल्ली के लोगों को बताया कि किस तरीके से आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खत्म करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। हमने लोगों को बताया कि आज जो भी सवाल पूछता है या उसे सस्पेंड कर दिया जाता है या फिर उसे सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। भाजपा केजरीवाल को गिरफ्तार कराने के बाद पार्टी को तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर हमारे सारे नेताओं को जेल के अंदर बंद कर दिया जाएगा तब भी हम ईमानदारी और सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे।"
यह भी देखें: दिल्ली: 'आज से फिर जनता की सेवा में लगेंगे', 10 दिनों की विपश्यना से लौटने पर बोले सीएम केजरीवाल












Click it and Unblock the Notifications