Adarsh Nagar Chunav Result 2025: आदर्श नगर में हो गया खेला? जानें किसने मारी बाजी

Adarsh Nagar Chunav Result: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को आदर्श नगर सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं। सुबह 8 बजे से जारी मतगणना के तहत 12 राउंड की काउंटिग चली। दिल्‍ली की प्रमुख सीट आदर्श नगर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। आदर्श नगर सीट पर 56.55 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Adarsh Nagar Chunav Result

Adarsh Nagar Election Result 2025 LIVE: आदर्श नगर विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल का अपडेट किया जा रहा है...

Adarsh Nagar Chunav Result: आदर्श नगर सीट का क्या है हाल?

आदर्श नगर सीट पर शुरुआत से ही बीजेपी ने बढ़त बनाकर रखी, जो अंत तक जारी रही। यहां आप उम्मीदवार किसी तरह का करिश्मा नहीं कर पाए। बीजेपी के राज कुमार भाटिया को कुल 45144 वोट मिले, उन्होंने 9675 वोटों से आप के मुकेश कुमार गोयल को हराया है। मुकेश को कुल 35469 वोट हासिल हुए।

आदर्श नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections 2025: Adarsh Nagar)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आदर्श नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने मुकेश गोयल को टिकट दिया है। भाजपा ने राज कुमार भाटिया को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से शिवांक सिंघल चुनाव लड़ रहे हैं।

आदर्श नगर सीट से प्रत्याशी

  • आप से मुकेश गोयल
  • बीजेपी से राज कुमार भाटिया
  • कांग्रेस से शिवांक सिंघल

विधानसभा के पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 का इतिहास:

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के पवन शर्मा ने 46,892 वोटों के साथ सीट जीती। उनके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज कुमार भाटिया रहे, जिन्हें 45,303 वोट मिले। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुकेश कुमार गोयल को 10,014 वोट मिले।

ये भी पढ़ें: Rajouri Garden Chunav Result 2025: राजौरी गार्डन सीट चुनाव परिणाम, BJP के मनजिंदर सिंह सिरसा vs AAP की धनवती

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के ही पवन कुमार शर्मा 54,026 वोटों के साथ विजयी हुए थे। भाजपा उम्मीदवार राम किशन सिंघल को 33,285 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश गोयल को 15,341 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: Gandhi Nagar Chunav Result 2025 LIVE: गांधीनगर सीट परिणाम, क्‍या अरविंदर सिंह लवली जीत रहे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+