नतीजों से ठीक पहले केजरीवाल-संजय सिंह से ACB की टीम करेगी पूछताछ, 15 करोड़ के ऑफर का है मामला
Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की टीम शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह से पूछताछ करेगी। यह पूछताछ बीजेपी की तरफ से 15 करोड़ का ऑफर देने के दावों पर होगी।
दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह ने हाल ही में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगए थे। उन्होंने कहा था कि पिछले दो घंटों में 16 आप उम्मीदवारों को मंत्री पद और 15-15 करोड़ रुपए के वादे के साथ भाजपा में शामिल होने के पेशकश के फोन आने लगे हैं।

आप नेताओं के इन आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से शिकायत की थी। जिसके बाद एलजी वीके सक्सेना ने अब केजरीवाल के इन आरोपों की जांच के लिए आदेश दिए हैं। एलजी के आदेश के बाद आप नेताओं अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मुकेश अहलावत के घर ACB की टीम रवाना हो गई है।
क्या कहा एसीबी ने?
एसीबी के मुताबिक उन्हें एलजी वीके सक्सेना की तरफ से जांच के लिए आदेश दिया गया है। हमारी टीम जा रही है तीनों लोगों से जानकारी लेने के लिए कि जो आरोप है उसमें कितनी सच्चाई है। क्या इस आरोप के बाबत कोई सबूत है या फिर महज़ भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।
आप के दावों को भाजपा ने बताया झूठा और निराधार
भाजपा ने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उनका दावा है कि आप के आरोपों का उद्देश्य भाजपा की प्रतिष्ठा को धूमिल करना और चुनाव के बाद दिल्ली में अशांति पैदा करना है।
केजरीवाल ने लगाए थे यह आरोप
केजरीवाल ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि दो घंटे के भीतर 16 उम्मीदवारों को आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर 15-15 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर मिला। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर आज सुबह 11.30 बजे सभी 70 कैंडिडेट्स की मीटिंग बुलाई थी।
ये भी पढ़ें: चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली में हलचल, केजरीवाल ने बुलाई 70 उम्मीदवारों की बैठक, खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर चर्चा












Click it and Unblock the Notifications