दिल्ली विधानसभा चुनाव 'AAP' अपने दम पर लड़ेगी: राघव चड्डा

Delhi News: दिल्ली चुनाव के तारीखों की घोषणा से पहले राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से रणनीति बनाने में जुट गR है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मेहनत कर रही है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की कुर्सी पर काबिज होने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। वहीं, कांग्रेस भी सियासी जमीन तलाशने में जुटी है। इसी बीच आप और कांग्रेस के गठबंधन के अटकलों को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने बड़ा खुलासा किया है।

आप सांसद राघव चड्डा ने एक न्यूज संस्थान से बातचीत के दौरान कहा, पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अपने दम पर लड़ेगी और जीतेगी। मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं। इसमें गठबंधन का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, आप और कांग्रेस के बीच किसी भी तरह के गठबंधन की खबरें निराधार हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पिछले तीन विधानसभा चुनाव अपने दम पर जीते हैं और चौथी बार भी जीतेगी।

Raghav Chadha

राघव चड्डा की यह प्रतिक्रिया आप सुप्रीमों केजरीवाल द्वारा बुधवार को कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार करने के बाद आई। इससे पहले X पर एक पोस्ट में अरविंद केजरीवाल ने कहा था 'आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+