दिल्ली सीएम केजीवाल की गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP, रात में तुरंत सुनवाई की अपील
Delhi Cm Arvind Kejriwal Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को ED ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी है। दिल्ली आप ने SC से इस मामले में रात में तुरंत सुनवाई की मांग की है।

दिल्ली सरकार की मंत्री और आप नेता आतिशी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा "हमने ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हमने आज रात ही सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की है।"
"केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे"
इसके साथ ही आतिशी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि " केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे, वो जेल से ही सरकार चलाएंगे।"
सीएम आवास पर ईडी ने सीएम से की 2 घंटे पूछताछ
बता दें हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की अग्रिम जमानत वाली याचिका गुरुवार को खाजिर कर दी थी, जिसके बाद ईडी की टीम दिल्ली सीएम आवास पर केजरीवाल से पूछताछ के लिए पहुंची थी और दो घंटे पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट करके अपने साथ ले गई।
आप कई बार गिरफ्तारी का जता चुकी थी संदेह
दिल्ली केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने पहले कहा था कि उन्हें संदेह है कि आज ईडी पूछताछ नहीं केजरीवाल को अरेस्ट कर लेगी। याद रहे केजरीवाल को ईडी ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नौ बार समन भेजा था लेकिन सीएम केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए था।
ईडी पूछताछ नहीं केजरीवाल को जेल भेजने के लिए बुला रही
गुरुवार को केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए बयान जारी किया था कि जिसमें उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को पर आरोप लगाया था कि ईडी भाजपा की राजनीतिक टूल बन कर काम कर रही है। उन्होंने ये भी कहा था कि ईडी केजरीवाल को जांच में पूछताछ करने के लिए नहीं बल्कि उन्हें अरेस्ट कर जेल भेजने के लिए बुला रही है।












Click it and Unblock the Notifications