आप सांसद संजय सिंह बोले- भाजपा ने किया शराब घोटाला, केजरीवाल के खिलाफ साजिश हुई
दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राज्यसभा सांसद संजय सिंह जमानत पर रिहा हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले तिहाड़ जेल से रिहा होने बाद से संजय सिंह भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमले कर रहे हैं। शुक्रवार को संजय सिंह ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने शराब घोटाला किया है।

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा ये शराब घोटाला देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने किया है। उन्होंने बताया मगुंटा रेड्डी ने कुल 3 बयान दिए, उसके बेटे ने 7 बयान दिए हैं। 16 सितंबर को जब उनसे (मगुंटा रेड्डी से) पहली बार ईडी ने पूछा कि क्या वह अरविंद केजरीवाल को जानते हैं, तो पहले और दूसरे बयान में उन्होंने बताया कि मैं दिल्ली CM केजरीवाल से चैरिटेबल ट्रस्ट के मामले में मिला था।
उसके बाद उसके बेटे को गिरफ़्तार किया गया। तब वह (मंगुटा रेड्डी) अपना बयान बदल देता है...मंगुटा रेड्डी के 2 बयान और उसके बेटे के 6 बयान गायब कर दिए जाते हैं, जो बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे। ED ने कहा हमें उस बयान पर भरोसा नहीं है..."












Click it and Unblock the Notifications