आबकारी मामले में केजरीवाल को CBI का समन, AAP बोली-अत्याचार का अंत जरूर होगा

आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए CBI ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया।

Aam Aadmi Party

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ करेगी। यह पूछताछ दिल्ली सरकार की आबकारी नीति मामले में होगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासी पारा गर्मा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई ने समन भेजकर केजरीवाल को 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए तलब किया है। दिल्ली में स्थित सीबीआई मुख्यालय पर केजरीवाल जाएंगे।

अब इस पूरे मामले में आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन भेज रहे हैं। मैं PM मोदी को बताना चाहता हूं कि आप और आपकी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की लड़ाई ये सीबीआई का समन भेजने से नहीं रुकेगी। 16 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की आपने जो साजिश रची है, उससे उनकी आवाज नहीं दबेगी।

Recommended Video

    Delhi Excise Policy Case: BJP का बड़ा बयान, Sanjay Singh को सता रहा गिरफ्तारी का डर | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'अत्याचार का अंत जरूर होगा। अरविंद केजरीवाल जी को CBI द्वारा समन किये जाने के मामले में शाम 6 बजे प्रेसवार्ता करूंगा।"

    वहीं शुक्रवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि ईडी लोगों को टॉर्चर कर, दबाव डालकर झूठे बयान ले रही है। दिल्ली सीएम ने अपने बयान में कहा कि संजय सिंह के केस में बयान कुछ है और चार्जशीट में कुछ और लिखा है। उन्होंने आगे कहा कि सिसोदिया के केस में ED ने कहा कि उन्होंने अपने फोन तोड़ दिए लेकिन उनके कई फोन तो ईडी की स्टडी में ही हैं। सारा मामला मनगढ़ंत है।

    आपको बता दें कि कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब सीबीआई ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को तलब किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+