दिल्ली फतेह करने के लिए AAP की मैराथन बैठक, सांसद संदीप पाठक ने दिया सफलता का मंत्र

New Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने बूथ तैयारियों के लिए एक अहम बैठक की। इस बैठक में पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल और विधायक शामिल हुए। साथ ही राज्यसभा सांसद ने अध्यक्षों, राज्य सचिवों और राज्य सह सचिवों के साथ भी बैठक की।

संदीप पाठक ने विधायकों से बातचीत की। विधायकों और राज्य सचिवों से बात करते उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ लेवल पर मजबूत होना जरूरी है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएंगे भाजपा आप के खिलाफ साजिश रचेगी। हमें सचेत रहने की जरूरत है।

Sandeep Pathak

वहीं, मंत्री गोपाल राय ने बैठक को संबोधित करते हुए जोरशोर से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर मजबूत रणनीति बनाने की जरूरत है। पहले हमें बूथ पर फोकस करना चाहिए।

इससे पहले भी आप के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने 11 अक्तूबर को 'बूथ मीटिंग तैयारी' की शुरूआत की थी, जिसमें दल्ली के प्रदेश संगठन मंत्री, सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव अलगे साल फरवरी में होना है। इसे लेकर आप नेता चौतरफा रणनीति पर काम कर रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात कर उनका हालचाल जान रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+