आप सांसद राघव चड्ढा बोले- अगर सिसोदिया, तेजस्वी, बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे
आप सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय एजेंसियों की हालिया कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कभाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा का लक्ष्य भारत को विपक्ष विहीन देश बनाना और निरंकुशता में बदलना है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति केस में जेल में डाल दिया है जिसके बाद से लगातार दिल्ली की आम आदमी पार्टी के नेता लगातार केंद्र सरकार पर हमले कर रहे हैं। वहीं अब आप सांसद राघव चड्ढ़ा ने केंद्र सरकार पर हमला किया है।
आप सांसद ने भाजपा पर लगाया ये आरोप
विपक्ष के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के सासंसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य भारत को विपक्ष विहीन देश बनाना है। वे चाहते हैं कि भारत में एक पार्टी और एक नेता हो और वे हर राजनेता को जेल में डालना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि भारत निरंकुशता में बदल जाए।
केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया
आप सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को देश में विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा अगर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, फारूक अब्दुल्ला, संजय राउत, तेजस्वी यादव, के कविता और डीके शिवकुमार सहित अन्य अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर आज भगवा पार्टी में शामिल हो जाते हैं, तो उनके खिलाफ ईडी, आई-टी, सीबीआई के सभी मामले वापस ले लिए जाएंगे।
आप सांसद राघव ने किया ये दावा
'विपक्षी दल के नेता अगर अपनी मूल पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लेते हैं तो उनके खिलाफ सारे सीबीआई और प्रर्वतन निदेशालय द्वारा चलाए जा रहे केस बंद हो जाएंगे। कथित भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हिमंत विश्व सरमा, सुभेंदु अधिकारी, नारायण राणे और मुकुल राय का उदाहरण देते हुए कहा कि इन नेताओं की तरह अगर मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, तेजस्वी यादव, संजय राउत, फारुख अब्दुल्ला, के कविता भी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो जाएं तो इनके सारे केस बंद हो जाएंगे'।
भाजपा एक ऐसी वॉशिंग मशीन है जिसमें एक तरफ भ्रष्टाचारी डालो दूसरी और...
राघव ने कहा भाजपा एक ऐसी वॉशिंग मशीन है जिसमें एक तरफ भ्रष्टाचारी को डालो और दूसरी से क्लीन चिट होकर निकलत हैं। उनहोंने कहा भाजपा सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हुए विपक्ष को समाप्त कर देना चाहता है। ताकि भारत देश में सिर्फ एक ही पार्टी-एक ही नेता हो और सभी विपक्षी दल और उसके नेता अपना सिर उठाने की हिम्मत न करें।












Click it and Unblock the Notifications