बढ़ती महंगाई के दौर में जनता को आधार की नहीं, उधार कार्ड की जरूरत: राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राघव चड्ढा ने मोदी सरकार पर जानलेवा महंगाई देने का आरोप लगा। चड्ढा ने कहा कि दवाई से लेकर पढ़ाई तक हर चीज महंगी हो गई है।

आप सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए 2010 में आई फिल्म पीपली लाइव का जिक्र किया। चड्ढा ने कहा कि फिल्म का गाना था, 'सखी सैंया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जात है'। आज ये गाना देश की एक बड़ी अबादी के कान में रोजाना गुंजता है।

Raghav Chadha

इस दौरान बोलते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि आज इस देश में जानलेवा महंगाई है और इस जानलेवा महंगाई के चलते दवाई से लेकर पढ़ाई तक हर चीज महंगी हो गई है। इस मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में 30 साल की सर्वाधिक महंगाई देने का काम किया है।

कहा कि मुझे बताते हुए बहुंत चिंता और दुख होता है इस देश में अनियंत्रित महंगाई के चलते जनता की आम थाली 24% तक महंगी हो गई है। दूध, दही, चावल, आटा, चाय, कॉफी पर तो अंग्रेजों ने भी कभी टैक्स नहीं लगाया था जो आज की भाजपा सरकार लगाए जा रही है।

घटती कमाई और बढ़ती महंगाई के इस दौर में जनता को अब आधार कार्ड की नहीं उधार कार्ड की जरूरत पड़ गई है। चड्ढा ने कहा कि पिछले 9 सालों में मोदी सरकार ने टैक्स लगा-लगाकर और चीजों को इतना महंगा कर दिया कि जब महीने के अंत में आम आदमी के पास कुछ नहीं बचता।

जिससे उस आम आदमी को निराशा होता है और बड़ा दुख होता है, कि उसके पास महीने के अंत में कुछ नहीं बचा। इस दौरान चड्ढा ने कहा कि इस महंगाई से केवल एक राज्य है, जो बचा हुआ है उस राज्य का नाम है दिल्ली। यह बात मैं नहीं कह रहा, यह एक रिपोर्ट जो भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने जारी की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई 6.83 प्रतिशत है। वहां, दिल्ली में मात्र 3 प्रतिशत महंगाई है। चड्ढा ने कहा कि साल 2014 में जब मोदी की सरकार बनी थी , उस वक्त पेट्रोल 55 रुपए लीटर था। आज पेट्रोल 100 रुपए लीटर है। दूध, गैस सभी चीजों के दामों में तेजी से वृद्धि हुई है।

मोदी सरकार ने जो पिछले 9 सालों में महंगाई बढ़ाने का काम किया है, उससे जनता आज त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि घटती कमाई और बढ़ती महंगाई के इस दौर में जनता को अब आधार कार्ड की नहीं उधार कार्ड की जरूरत पड़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+