Delhi News: क्या दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP? सौरभ भारद्वाज ने दिया ये जवाब
आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस के दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व इस पर निर्णय करेगा।
Delhi News: लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सरगर्मियां तेज नजर आ रही हैं। ऐसे में बुधवार को कांग्रेस ने भी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन पर बात की।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस तरह की बातें तो आती रहेंगी। जब INDIA गठबंधन के सभी दल एक साथ बैठेंगे, सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे। सभी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व आमने-सामने बैठकर चर्चा करेंगे। तब पता चलेगा कौन सी पार्टी को कौन सी सीटें मिलती हैं।

भारद्वाज ने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस के इस फैसले का INDIA गठबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बयान देने वाले बहुत छोटे-छोटे नेता हैं, जिनकी जमानत MLA इलेक्शन तक में नहीं बची हैं। उनकी क्या वैल्यू है। अनिल चौधरी और अलका लांबा दोनों की ही जमानत कहां बची। दोनों को मिला लो तो भी नहीं जीतेंगे।
अब क्या अकेले चुनाव लड़ेगी AAP?
क्या आम आदमी पार्टी भी दिल्ली में लोकसभा की सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी? मीडिया के इस सवाल पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये फैसला पार्टी का केंद्र नेतृत्व लेगा। वहीं, दिल्ली में आप-कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर भी भारद्वाज ने कहा कि ये सभी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) के लेवल की चीजें हैं। वो ही इस पर चर्चा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications