'इधर-उधर की ठेकेदारी लेने से पहले हमें...', दिल्‍ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मोहन भागवत पर किया पलटवार

Delhi News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा दशहरें के अवसर पर दिए गए भाषण पर कटाक्ष करते हुए दिल्‍ली सरकार के मंत्री ने कहा हमें दूसरों को कुछ भी कहने से पहले हमे अपने अंदर पहले झांककर देख लेना चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा बेटियां देश के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं, चाहे मणिपुर हो, पहलवान हों, डॉक्टर हों। मेरा मानना ​​है कि इधर-उधर की ठेकेदारी लेने से पहले हमें अपने देश के बारे में काम करना चाहिए। उन्‍होंने कहा आप दूसरों को तभी जोड़ पाएंगे जब आप पहले देश को जोड़ेंगे।

Saurabh Bharadwaj

सौरभ भारद्वाज ने आरएसए और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा हरियाणा में आप जाट बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। गुजरात में आप पटेल बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। महाराष्ट्र में आप मराठों बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में आप यादव बनाम अन्य जातियों का चुनाव लड़ते हैं। आप खुद ही इतना ज़हर फैलाते हैं और चुनाव लड़ते हैंं।

आरएसए प्रमुख ने भाषण में क्‍या कहा?

बता दें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ कार्यालय पर दशहरें पर आयोजित शस्‍त्र पूजा के अवसर पर भारत सरकार को बांग्लादेश में रह रहे अल्‍पसंख्‍यक हिंदुओं की सहायता करने के लिए कहा। इसके साथ ही हिंदुओं को सतर्क करते हुए कहा कि भारत का माहौल खराब किया जा रहा है। समाज में बदलाव टकराव की स्थिति उत्‍पन्‍न की जा रही है। कानून, शासन-प्रशासन, संस्‍थाओं के प्रति असम्‍मान करना सिखाया जा रहा है। इस‍लिए हम सबको सचेत और एकजुट रहने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+