Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

AAP MCD: दिल्ली में हार के बाद कितनी जल्दी बदल गई 'आप'? केजरीवाल के बदले रवैए के 3 बड़े संकेत

AAP MCD: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। दिल्ली चुनाव में भले ही इनकी पार्टी हारी है, लेकिन दिल्ली नगर निगम (MCD) पर अभी भी 'आप'का ही कब्जा है। पिछले कुछ ही दिनों में एमसीडी ने ताबड़तोड़ कई लोकलुभावन फैसले लिए हैं। इससे लगता है कि केजरीवाल बची हुई सियासी जमीन बचाने की जद्दोजहद में अभी से जुट गए हैं।

ताजा फैसले में दिल्ली नगर निगम ने एक हाउस-टैक्स माफी योजना (house-tax waiver scheme) की घोषणा की है। पिछले कुछ दिनों में 'आप' शासित एमसीडी से जुड़ा यह तीसरा महत्वपूर्ण कदम है।

aap mcd

AAP MCD: दिल्ली नगर निगम की हाउस-टैक्स माफी योजना क्या है?

एमसीडी के मेयर महेश खींची ने सोमवार (24 फरवरी, 2025) को एक प्रेस कांफ्रेंस में गृह-कर माफी योजना (house-tax waiver scheme)का एलान किया है। इससे दिल्ली के लोगों को साल 2024-25 के अपने गृह कर को निपटाने के साथ सभी पिछले लंबित करों को माफ कराने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इस योजना के तहत आवासीय दुकानों समेत 100 गज तक की प्रॉपर्टी को अगले वित्त वर्ष से हाउस टैक्स से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा। 100 से लेकर 500 गज के मकानों को 50% छूट मिलेगी। वहीं, 1,300 हाउसिंग सोसाइटी, जिन्हें पहले कोई छूट नहीं मिलती थी, उन्हें हाउस-टैक्स में 25% तक की रियायत मिलेगी।

जिस प्रेस कांफ्रेंस में यह घोषणा की गई है, वहां आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और केजरीवाल के खास संजय सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर आप के एमसीडी इंचार्ज दुर्गेश पाठक ने कहा कि हाउस टैक्स माफी योजना से टैक्स जमा करने के नाम पर होने वाला भ्रष्टाचार रुकेगा। नए प्रस्तावों को मंगलवार (25 फरवरी, 2025) को दिल्ली नगर निगम के सदन से पास करवाने की तैयारी है।

AAP MCD: एमसीडी के 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला

एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने घोषणा की थी कि एमसीडी ने 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। रविवार को इस घोषणा के समय दिल्ली की पूर्व सीएम और विधानसा में नेता विपक्ष (LoP) आतिशी भी मौजूद थीं।

इसके बारे में खींची ने सोमवार को बताया कि जिन 12,000 कर्मचारियों को स्थायी किया जा रहा है, वह उन 8,000 कर्मचारियों के अतिरिक्त हैं, जिन्हें पिछले दो वर्षों में स्थायी किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि एमसीडी के ऐसे कर्मचारियों की नाराजगी ने भी दिल्ली चुनावों में आप की झाड़ू बिखराने में योगदान दिया है। कम से कम इनके विरोध की वजह से दिल्ली में जो गंदगी और सीवेज की समस्या थी, उसने तो आप को हरवाने में बड़ी भूमिका जरूर निभाई है।

AAP MCD: कूड़े का पहाड़ को हटवाने के लिए भी सीरियस हो गई AAP, जल्द शुरू हो सकता है काम

केजरीवाल की अगुवाई वाली 'आप' शासित एमसीडी का तीसरा बड़ा फैसला गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ को हटाने को लेकर है, जो राजधानी दिल्ली के लिए बदनुमा दाग बना हुआ है।

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने गाजीपुर लैंडफिल साइट के कूड़े के पहाड़ की सफाई का जिम्मा दयाचरण एंड कंपनी के हवाले कर दिया है। एमसीडी की ओर से दावा किया जा रहा है कि जमीन पर कूड़े के पहाड़ को हटाने का काम जल्दी ही शुरू होने वाला है।

2022 में जब आम आदमी पार्टी ने एमसीडी का चुनाव जीता था,तब उसने गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ को बहुत बड़ा मुद्दा बनाया था और चुनाव जीतने पर इसका नामोनिशान तक मिटाने का वादा किया था।

लेकिन, तीन वर्षों तक दिल्ली के लोग निराश ही रहे और आसपास के लोगों को इसकी बदबू और गंदगी का सामना करने से छुटकारा नहीं मिला। लेकिन, अब दिल्ली चुनाव में आप की हार के बाद राष्ट्रीय राजधानी के इस बदनामी के दाग से छुटकारे की एक उम्मीद जरूर जग गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+