"अगर एकजुट नहीं हुए विपक्षी दल तो..." 2024 को लेकर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा
पटना में 23 जून को देश भर के कई विपक्षी दल एक बैठक करने जा रहे हैं। जिसका एजेंडा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयार किया गया है। इस बैठक से पहले आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री व आम पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने शुक्रवार को दिल्ली भाजपा प्रवक्ता वीरेंद्र सचदेवा के एक बयान को लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सचदेवा के आरोपों को मूर्खतापूर्ण बताया। आप नेता नेता भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एक साथ नहीं आते हैं, तो यह भी संभव है कि देश में अगली बार चुनाव ही न हो। दरअसल, आप नेता का आरोप सीधे तौर पर भाजपा सरकार से लोकतंत्र को खतरे को लेकर था।

पटना में विपक्षी दलों की बैठक से पहले शुक्रवार (15 जून)'आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रेस कांफ्रेस आयोजित की। जिसमें उन्होंने दावा किया कि अगर नरेंद्र मोदी 2024 में फिर से प्रधान मंत्री के रूप में चुने जाते हैं तो ये संभव है कि वो संविधान को ही बदल दें और खुद को देश का राजा घोषित कर दें।
वहीं पटना में 23 जून को होने वाले विपक्ष के सम्मेलन के लिए आप के एजेंडे के बारे में कुछ कहने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मुद्दा बड़ा है। अगर विपक्षी पार्टियां एक साथ आकर नहीं लड़ती हैं, तो संभव है कि अगली बार देश में चुनाव के लिए कोई गठबंधन ही ना बचे।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा विपक्ष को पूरी तरह खत्म करे के प्लान में जुटी है। विपक्षी दलों के नेताओं के घरों पर सीबीआई, ईडी और आईटी के छापे मारे जा रहे हैं। उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। ऐसे में अगर 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो ये संभव है कि वे संविधान को बदल देंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर ऐसा हुआ तो देश की स्वतंत्रता अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की आहुति व्यर्थ हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications