दिल्ली आप नेता सौरभ भारद्वाज ने चुनाव को भाजपा का ढकोसला बताया, जानें क्यों दिया पुतिन का उदाहरण
शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के मुख्यमंत्री को अब तक कई समन भेज चुकी है। सोमवार को ईडी ने पूछताछ के लिए नौवां समन जारी किया था लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल समन पर पेश नहीं हुए। जबकि ईडी के समन के खिलाफ केजरीवाल ने शिकायत की थी ओर सीएम केजरीवाल को जमानत भी मिल गई थी।

वहीं दिल्ली शराब नीति घोटाले में अरेस्ट की गई के कविता को लेकर कहा कि कविता ने कबूला है कि केजीवाल और मनीष सिसोदिया को उन्होंने 100 करोड़ रुपये दिए हैं। ईडी के समन पर आम आदमी पार्टी का पारा चढ़ चुका है। ED के दावे के बाद AAP ने जमकर निशाना साधा है।
दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री एक के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस करके ईडी और केंद्र सरकार पर हमले बोल रही है।मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि ईडी की 100 करोड़ की थ्योरी को कोर्ट खारिज कर चुका है।
इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आप नेता सौरभ ने कहा 87 फीसदी वोट के साथ पुतिन रुस में दोबारा जीत चुके है, हमारे यहां प्रधानमंत्री को तो 38 फीसदी वोट मिलते हैं। पुतिन ने अपनी जीत के बाद ये कहा कि मैंने यूक्रेन पर जो हमला किया उससे जनता ने हमें वोट दिया।
सौरभ ने कहा पुनित ने भी अपने विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया था। उनमें से मुख्य विपक्षी नेता की जेल में ही मृत्यु भी हो चुकी है। हमारा देश भी उसी राह पर है।
उन्होंने कहा चुनाव का ढकोसला इस दुनिया में अपनी जीत का दिखावा करने के लिए कई देशों में होता है, चुनाव तो नार्थ कोरिया में भी होते हैं। भारत भी उसी ढकोसले की राह पर है। उन्होंने कहा पाकिस्तान में जिस हालात में चुनाव हुए। वहां भी सभी विपक्षी नेता जेल में थे।












Click it and Unblock the Notifications