'दिल्ली की कानून व्यवस्था के हालात इस कदर', शाहदरा डबल मर्डर केस पर सौरभ भारद्वाज ने केंद्र को घेरा

Delhi News: दिल्ली के शहादरा में डबल मर्डर केस के बाद से लोगों के बीच असुरक्षा और भय का माहौल है। आम आदमी पार्टी ने राजधानी की लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े दिए हैं। दिल्ली में अपराधिक घटनाओं को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरा है।

उन्होंने कहा कि कल जब पूरा देश दिवाली मना रहा था तब दिल्ली के शाहदरा में अपने घर के बाहर दीवाली मना रहे एक परिवार पर गोलियां चला कर 2 लोगों की हत्या कर दी गई और एक बच्चे की हालत गंभीर है। पिछले कुछ महीनों में दिल्ली की कानून व्यवस्था के हालात इस कदर खराब हो गए हैं कि 60 राउंड फायरिंग हो जाती है, बम ब्लास्ट हो जाते हैं, सरेआम रंगदारी मांगने के लिए गोलीबारी हो जाती है।

Saurabh Bharadwaj

सौरभ भारद्वाज ने मुंबई का जिक्र करते हुए कहा कि जो हालात मुंबई में सुने जाते थे जैसे रंगदारी मांगी जाती थी, हत्या कर दी जाती थी, अलग-अलग गैंग सक्रिय थे। वो हालात आज देश की राजधानी दिल्ली में हो गए हैं। कानून व्यवस्था के ऐसे हालात क्यों हो गए इसका जवाब BJP की केंद्र सरकार को देना चाहिए।

साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और गुजरात सरकार से सवाल पूछा और कहा कि गुजरात की जेल में बैठे Gangsters जहां मोबाइल पहुंच ही नहीं सकता वहां से कैसे देश की राजधानी में अपने गैंग चला रहे हैं? इसका जवाब केंद्र की BJP सरकार को देना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+