'रंगे हाथों पकड़े गए BJP नेता', दिल्ली कैश कांड को लेकर सौरभ भारद्वाज ने जांच एजेंसियों पर उठाए सवाल
Delhi News: बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर पर पैसे बांटने का मामला सामने के आने के बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चुनाव आयोग के नाक के नीचे बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के घर पर खुलेआम वोटरों में पैसे बांटे जा रहे हैं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रवेश वर्मा ने झुग्गी-झोपड़ी से महिलाओं को अपने आवास पर बुलाकर 1100-1100 रुपए बांटे। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दम भरने वाली बीजेपी आम आदमी पार्टी से घबरा रही है। आज BJP दिल्ली में मतदाताओं को पैसे देते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई है।

आप नेता ने कहा, जैसे ही प्रवेश वर्मा द्वारा महिलाओं को पैसे बाँटने के मामले का खुलासा हुआ, वैसे ही दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाक़े की बैरिकेडिंग करके उन्हें सुरक्षित कर दिया। BJP दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी से अपनी हार मान चुकी है। उन्होंने कहा, प्रवेश वर्मा के आवास पर पैसा कोई संस्था नहीं बल्कि BJP बांट रही थी। प्रवेश वर्मा ने जिसे तथाकथित संस्था बताया, वह कहीं रजिडटर्ड ही नहीं। अगर वह संस्था है भी तो क्या उसके प्रचार में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का फोटो इस्तेमाल किया जा सकता है?
वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने भी इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के यहां क्यों नहीं छापा मारा जा रहा है? चुनाव आयोग यही दिल्ली में मौजूद है, उसकी नाक के नीचे यह घटना हो रही है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सब यहीं बैठे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications