AAP की नेता आतिशी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- केजरीवाल को मारने की रची जा रही स‍ाजिश

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। गुरुवार को आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल के हेल्‍थ ट्रीटमेंट पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रुख पर सवाल उठाते हुए चिंता जताई।

आतिशी ने कहा कि केजरीवाल को कैंसर, किडनी और दिल की बीमारियों के लिए चिकित्सा की आवश्यकता है। उन्होंने इन हेल्‍थ चेकअप से गुजरने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत के लिए केजरीवाल की कोर्ट में की गई अपील का भी जिक्र किया।

cm yogi

दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान केजरीवाल का स्वास्थ्य खराब हो गया है और उनका वजन छह से सात किलो कम हो गया है। इसके साथ ही आतिशी ने आशंका जताई कि अचानक वजन कम होना गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

आतिश ने बताया दिल्‍ली के एक नामी अस्पताल के डॉक्टरों ने केजरीवाल के लिए कई टेस्ट लिखे थे। आतिशी ने सवाल उठाया कि इतने सारे टेस्ट क्यों जरूरी थे। केजरीवाल ने इन जांचों को पूरा करने के लिए ईडी से सिर्फ सात दिन का समय मांगा था।

बता दें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत को बढ़ाने वाली अपील रद्द कर दी थी। इसके बाद दिल्‍ली सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को अंतरिम जमानत बढ़ाए जाने की अपील राउज एवेन्यू कोर्ट में की थी। गुरूवार को ही कोर्ट ने इस पर सुनवाई की जिसमें ईडी ने अंतरिम जमानत बढ़ाने का विरोध किया, जिस पर आतिशी का दावा है कि यह बीजेपी के राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित है। आतिशी ने ईडी के विरोध और केजरीवाल की तत्काल चिकित्सा जरूरतों के बारे में जवाब मांग रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+