एग्जिट पोल में हार देखकर बौखलाए AAP नेता आशुतोष, फिर आलापा EVM राग

एमसीडी चुनाव के एग्जिट पोल में पार्टी की हार से बौखलाए आशुतोष।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद एग्जिट पोल के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष एग्जिट पोल के नतीजों को देखकर अपना आपा खो बैठे। लाइव टीवी शो के दौरान आशुतोष एंकर पर बसर पड़े। पार्टी की हार की आहट से ही वो बौखला उठे और टीवी एंकर को चुनौती देने लगे।

AAP leader Ashutosh lost his temper after Exit Poll prediction in MCD election

एमसीडी चुनाव के बाद एक्जिट पोल सामने आने के बाद साफ हो गया कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता ने नकार दिया है। एग्जिट पोल के मुताबिक तीनों नगर निगम में बीजेपी सबसे ज्यादा सीटें हासिल करती दिख रही है। वहीं लोगों ने आप और कांग्रेस को नकार दिया है। ऐसे में एग्जिट पोल पर आयोजित एक टीवी डिबेट शो में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष गुस्से से बखला गए और उन्होंने चैनल को चुनौती दे डाली।

उन्होंने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए और कहा कि मुझे पता है ये एग्जिट पोल कैसे होते हैं। ये एग्जिट पोल सिर्फ किसी खास पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए करवाए जाते हैं। इस बात पर एंकर उनपर भड़क गई और उन्हें बताया कि वो भी पहले पत्रकार थे और उन्होंने भी ऐसे ही एग्जिट पोल करवाए होंगे। एंकर को अपने ऊपर हावी होता देख आशुतोष उग्र हो गए और उन्होंने चैनल को चुनौती दी कि अगर आपमें हिम्मत है कि आप नरेंद्र मोदी या अमित शाह के खिलाफ स्टोरी चलाकर दिखाए। उन्होंने चैनल पर एक के बाद एक आरोप लगाने शुरू कर दिए, लेकिन एंकर ने उन की बोलती बंद कर दी। देखिए हार से बौखलाए आप नेता आशुतोष का ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+