धमकी भरे पत्र पर गृह मंत्री से नहीं मिली प्रतिक्रिया तो सुरक्षा के लिए आशीष खेतान पहुंचे SC

आशीष खेतान ने ट्विटर पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से सुरक्षा की गुहार लगाई थी लेकिन उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और पत्रकार आशीष खेतान को जान का खतरा है। इसकी जानकारी उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ट्विटर पर दी थी।

ट्वीट में खेतान ने वह पत्र भी सार्वजनिक किया था जिसमें उन्हें धमकी दी गई है। लेकिन वहां से प्रतिक्रिया ना मिलने के कारण वो अब सुप्रीम कोर्ट गए।

धमकी भरे पत्र पर गृह मंत्री से नहीं मिली प्रतिक्रिया तो सुरक्षा के लिए आशीष खेतान पहुंचे SC

खेतान को लिखे गए धमकी भरे पत्र में लिखा गया है 'हम तुम्हें सूचित करना चाहते हैं कि तुम्हारे पापों के सौ अपराध भर चुके हैं। अब समय आ गया है कि दुष्ट शिशुपाल की तरह तुम्हारे पापों का संहार किया जाय।'

सालों तक जेल में सड़ना पड़ा

पत्र में लिखा गया है कि 'तुम्हारे जैसे पत्रकारों की वजह से साध्वी प्रज्ञा सिंह जैसे सतों को सालों तक जेल में सड़ना पड़ा। 61 प्रतिशत आध्यात्मिक प्रतिभा प्राप्त किए हुए वीरेंदर सिंह तावड़े जैसे सज्जनों को जेल भिजवाने में तुम्हारा ही हाथ था। सीबीआई में बैठे नंद कुमार नायर दैसे दुर्जनों की मदद से तुमने संतों के साथ छल किया।'

धमकी भरे पत्र पर गृह मंत्री से नहीं मिली प्रतिक्रिया तो सुरक्षा के लिए आशीष खेतान पहुंचे SC

जल्द संपन्न होगा यह कार्य

धमकी वाले पत्र में लिखा गया है कि 'तुम्हारे जैसे दुर्जन हिन्दू राष्ट्र में मृत्यु दंड के पात्र हैं और यह कार्य ईश्वर की इच्छा से बहुत ही जल्द संपन्न होगा।' बता दें कि खेतान का दावा है कि उन्हें यह पत्र 9 मई को मिला।

खेतान ने राजनाथ सिंह को इस संबंध में जानकारी 13 मई को किए गए एक ट्वीट के जरिए दी थी लेकिन उचित जवाब ना मिलने के कारण उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+