मैं भी केजरीवाल अभियान के तहत आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक, पार्टी ने भाजपा पर लगाए संगीन आरोप

आम आदमी पार्टी दिल्ली में मैं भी केजरीवाल अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक और शीर्ष नेता लोगों के घर-घर जा रहे हैं और केजीरवाल सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड ले रहे हैं। साथ ही यह भी पूछ रहे हैं कि अगर केंद्र सरकार की एजेंसियां सीएम केजरीवाल को जेल भेज देती हैं तो क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर जेल के भीतर से ही सरकार को चलाना चाहिए।

इस बीच मैं भी केजरीवाल हस्ताक्षर अभियान के तहत बुधवार को आम आदमी पार्टी की अहम बैठक हुई है। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कई शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक और राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने की।

aap

संदीप पाठक ने कहा "मैं भी केजरीवाल" अभियान को लेकर आज पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत। सभी का कहना था कि "आप" के डोर टू डोर कैंपेन को दिल्ली की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है, दिल्ली की जनता एक सुर में कह रही है , मोदी के षड्यंत्र में नहीं फ़सना है ।

बैठक के दौरान संदीप पाठक ने कहा कि हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। मौजूदा अभियान के तहत एक भी घर बचना नहीं चाहिए। हम घर-घर जाकर लोगों की राय लेनी चाहिए। हमे लोगों को मोदी सरकार की तानाशाही के बारे में बताना चाहिए। हमे लोगों को यह बताना चाहिए कि मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह को जेल में डालने के बाद भी मोदी सरकार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ षड़यंत्र रच रही है और उन्हें भी जेल में डालने की तैयारी कर रही है।

संदीप पाठक ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए षड़यंत्र रच रही है उसे लोगों के सामने लाना चाहिए। मोदी सरकार की हालिया कार्रवाई से साफ हो गया है कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डालना चाहती है। भाजपा आम आदमी पार्टी को तोड़ने का षड़यंत्र रच रही है। उन्हें लगता है कि केजरीवाल को जेल में डालने के बाद पार्टी पूरी तरह से टूट जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+