आप' सरकार की ओर से दिल्‍ली को बड़ी सौगात, अगले दो महीने में मिलेंगे MCD के पांच नए स्‍कूल

दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार सत्‍ता संभालने ही सरकारी स्‍कूलों के कायाकल्‍प करने में जुटी हुई है। केजरीवाल सरकार ने शुरूआत से ही स्‍कूलों की इमारतों, रखरखाव और सुविधाओं पर फोकस किया। इसके साथ ही बच्‍चों को क्‍वालिटी एजुकेशन मिले ये सुनिश्चित किया। वहीं दिल्‍ली की आप सरकार की ओर से दिल्‍ली नगर निगम के पांच नए स्‍कूलों की सौगात मिलने वाली है। अगले दो महीने में दिल्‍ली में पांच नए सरकारी स्‍कूल शुरू होंगे।

 5 MCD schools in two months

आप सरकार ने ऐलान किया दिल्‍ली में पांच नए स्‍कूलों की बिल्डिंग का शिलान्‍यास दिसंबर में होगा। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने MCD के शिक्षा विभाग और DDE Zones के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें इससे संबंधति रिपोर्ट मांगी थी।
बैठक के बाद मेयर डॉ शैली ने बताया कि दिल्‍ली के नरेला, प्रेम नगर, जनता विहार और विष्‍णु नगर गार्डन में अगले दो महीने के अंदर स्‍कूल की इमारत बनकर तैयार हो जाएगी। दिसंबर तक इन नए स्कूलों का शिलान्यास किया जाएगा।

मेयर डॉ शैली ने कहा दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के बाद अब नगर निगम में भी शिक्षा क्रांति की एक मजबूत नींव रखी जा रही है।

मेयर ने बताया आज की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें दिल्‍ली नगर निगम के स्‍कूलों में चौथी और पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा।

दिल्‍ली मेयर की इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्‍त आयुक्‍त विकास त्रिपाठी, शिक्षा विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मेयर ने नरेला, बवाना, प्रेम नगर, जनता विहार और विष्‍णु गार्डन्‍ में जो ये नए विद्यालय बनाए जा रहे हैं उन भवानों की निर्माण प्रगति की रिपोर्ट मांगी।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि स्‍कूलों की नई इमारतों के निर्माण का कार्य 95 फीसदी पूरा हो चुका है। मेयर ने अधिकारियों को आदेश दिया कि नर्सरी कक्षा का सुचारू रूप से संचालन और बच्‍चों के बैठने के लिए 1500 मेज और 37 हजार कुर्सियों को खरीदने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।

इस के अलावा इस बैठक में मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने अधिकारियों को चौथी और पांचवी कक्षा के बच्‍चों के लिए ओलंपियाड आयोजित करने का आदेश दिया ताकि नगर निगम के स्‍कूलों में पढ़ने वाले बच्‍चों को काम्‍पटीशन एग्‍जाम में पार्टीसिपेट करने का अनुभव हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+