'...ED- CBI के जरिए लूट लिए 8000 करोड़', CM केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर AAP का भाजपा पर बड़ा आरोप
दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप नेता लगातार केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बीच ईडी के बड़े एक्शन के बाद आम आदमी पार्टी ने रविवार (24 मार्च) को एक अहम बैठक की, जिसमें चुनावी रणनीति चर्चा की गई। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी समेत AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। दूसरी ओर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।
आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस के खातों को सीज करके भाजपा ने ईडी सीबीआई के जरिए आठ हजार करोड़ लूटने का काम किया है। राय ने कहा कि चुनावी बॉन्ड की आड़ में बीजेपी ने खूब लूट की। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले के सबसे बड़े सरगना शरद चंद्र रेड्डी से लगभग 60 करोड़ रुपये लिए। यह कोई आरोप नहीं है, यह सच्चाई है।

इस बीच दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी समेत AAP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के सीएम केजरीवाल के साथ साजिश रची गई है, उसे पूरा देश जान चुका है। भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता से डरी हुई है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के चार बड़े नेता जेल में हैं। सबसे पहले केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को हिरासत में लिया। उसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ईडी ने अब मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। आप के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के बाद उनकी गैर मौजूगदी में पार्टी ने एक बड़ी बैठक की जिसमें कई अहम प्लान पर चर्चा की गई। पार्टी की इस बैठक में आम आदमी पार्टी दिल्ली के सभी पदाधिकारी, विधायक, पार्षद मौजूद रहे।
-
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: शहीद दिवस पर आज दिल्ली में क्या खुला, क्या बंद? ये रहा छुट्टियों का पूरा अपडेट -
PNG Connection: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच दिल्ली में अब घर-घर पहुंचेगी पाइप गैस! NDMC ने लिया बड़ा फैसला -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications