गुजरात में भी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, कैंडिडेट की पहली लिस्ट की जारी

नई दिल्ली। AAP Contest Gujarat local Bodies Election आम आदमी पार्टी ने पंजाब के बाद गुजरात में भी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। रविवार को पार्टी की नेता आतिशी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। आतिशी ने बताया कि पार्टी गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस घोषणा के साथ ही पार्टी ने 504 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी।

Recommended Video

    Gujarat Local Body Election 2021: Aam Aadmi Party ने कैंडिडेट की पहली लिस्ट की जारी | वनइंडिया हिंदी
    Atishi

    गुजरात में सत्तारूढ़ BJP का विकल्प बनकर उभरेगी AAP-आतिशी

    आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता और विधायक आतिशी ने कहा कि हमारी पार्टी गुजरात में नगर पालिकाओं, नगर निगमों, जिला और तालुका पंचायतों जैसे स्थानीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर रही है। इस दौरान आतिशी ने पार्टी की तरफ से भरोसा जताया कि राज्य में AAP सत्तारूढ़ बीजेपी का मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी। आपको बता दें कि गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव फरवरी महीने में होने की संभावना है।

    'हम बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की दिशा में काम करेंगे'

    अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि पार्टी पहली बार राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी के साथ, पार्टी बीजेपी के मजबूत विकल्प के रूप में गुजरात की चुनावी राजनीति में प्रवेश करेगी। आप बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए काम करेगी।

    आपको बता दें कि गुजरात से पहले पार्टी पंजाब में स्थानीय निकाय के चुनाव, गोवा में स्थानीय निकाय के चुनाव और यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+