दिल्ली में ITO यमुना घाट छठ मनाने पहुंचे प्रवेश वर्मा तो AAP ने कहा- घाट बनाने में रोक तो BJP ने डाली है
नई दिल्ली, 10 नवंबर। राजधानी दिल्ली में छठ के पर्व को लेकर सियासी घमासान जारी है। दरअसल, बुधवार को बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ITO के पास यमुना घाट पर छठ मनाने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस दौरान आम लोगों को भी वहां छठ मनाने के लिए आमंत्रित किया। प्रवेश वर्मा ने बताया कि वो शाम तक छठ पूजा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू होने तक यमुना घाट पर ही रहेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने ITO के यमुना घाट पर छठ मनाने की अनुमति नहीं दी थी।
Recommended Video

प्रवेश वर्मा ने पूछा दिल्ली सरकार से सवाल
इस दौरान प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब एमसीडी और डीडीए ने छठ मनाने की अनुमति प्रदान की है तो फिर दिल्ली सरकार ने ITO पर छठ मनाने की अनुमति प्रदान क्यों नहीं की? प्रवेश वर्मा ने कहा कि आईटीओ दिल्ली का सबसे पुराना यमुना घाट है, ये लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है, मैं पूछना चाहता हूं कि हमें यहां छठ पूजा मनाने से आखिर क्यों रोका जा रहा है? मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि आगे बढ़िए, हम लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।
पूर्वांचली लोगों के रीति-रिवाजों से खिलवाड़ कर रही है सरकार- वर्मा
प्रवेश वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचली लोगों के रीति-रिवाजों की परवाह नहीं की है। वर्मा ने कहा, "केजरीवाल सरकार हमें यमुना के किनारे छठ पूजा मनाने की अनुमति नहीं दे रही है। मैं सभी माताओं और बहनों से यहां आने और छठ मनाने की अपील कर रहा हूं और हम उन्हें सुरक्षा मुहैया कराएंगे।"
छठ के लिए घाट बनाने से BJP ने ही रोका है- AAP
दिल्ली में छठ मनाने को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में घमासान छिड़ा है। बीजेपी के आरोपों के जवाब में AAP ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी ने ही छठ पूजा के लिए घाट बनाने से रोका है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि पिछले 2 दिन से ये चर्चा चल रही थी कि जहां जहां अस्थायी घाट बनाए जाए रहे हैं वहां भाजपा ने छठ घाट बनने से रोक रही है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी हर साल छठ पूजा मनाने से दिल्ली के लोगों को रोकती है।
ये भी पढ़ें: Yamuna foam cause: यमुना में क्यों और कैसे उठता है झाग? असल कारण जानिए












Click it and Unblock the Notifications