अब DISCOM बोर्ड को लेकर विवाद बढ़ा, AAP बोली- LG ने असंवैधानिक रूप से उसके नेताओं को हटाया
Aam Aadmi Party और उपराज्यपाल में विवाद बढ़ गया है। हाल ही में एलजी ने डिस्कॉम से AAP के दो नेताओं को हटा दिया।

दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच टकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब एलजी ने AAP नेता जैस्मीन शाह को डिस्कॉम- बीवाईपीएल, बीआरपीएल (अनिल अंबानी) और एनबीपीडीसीएल (टाटा) के बोर्ड से हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा AAP सांसद के बेटे नवीन एनडी गुप्ता को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। जिसको लेकर फिर से दिल्ली की राजनीति गर्मा गई और AAP ने एलजी पर निशाना साधा है।
मामले में AAP ने कहा कि डिस्कॉम के बोर्ड से जैसमीन शाह और नवीन गुप्ता को हटाने का एलजी का आदेश अवैध और असंवैधानिक है। एलजी के पास ऐसे आदेश जारी करने की शक्ति नहीं है, केवल जनता द्वारा चुनी गई सरकार के पास बिजली पर आदेश जारी करने की शक्ति है। ये सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है।
राष्ट्रपति के पास गया था मामला
आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार ने उन लोगों की नियुक्ति की थी। जिसके बाद उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास ये मामला भेजा था। कहा जा रहा कि उपराज्यपाल की सलाह पर राष्ट्रपति ने उनको हटाने की मंजूरी दे दी। वहीं दिल्ली सरकार के मुताबिक प्राइवेट डिस्कॉम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होने के नाते सरकार उनमें कुछ लोगों को नामित करती है, ताकि जब कोई फैसला लिया जाए तो जनता के हित वो लोग देख सकें। ऐसे में उपराज्यपाल का आदेश असंवैधानिक है।
मेयर चुनाव को भी लेकर विवाद जारी
वहीं दूसरी ओर मेयर चुनाव को लेकर भी AAP और उपराज्यपाल में विवाद जारी है। जिस पर AAP ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। पार्टी ने कोर्ट को बताया कि तीन बार चुनाव की तारीख आई, लेकिन उपराज्यपाल की वजह से चुनाव नहीं हो पा रहा। उनको उपराज्यपाल के कई फैसलों पर आपत्ति है। ऐसे में कोर्ट उसे देखकर अपना फैसला दे। AAP ने पहले ही कह दिया था कि उसे सुप्रीम कोर्ट को छोड़कर किसी अन्य पर भरोसा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications