Delhi Rains Updates: दिल्ली में बरसे इंद्र देवता, IMD ने जारी किया है Yellow Alert

Delhi Rains Updates: दिल्ली में मानसून अपने अंतिम दौर में हैं इसलिए यहां पर बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग ने राजधानी में आज मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त की थी और उसका अनुमान सही भी निकला है। रविवार सुबह दिल्ली में बारिश हुई है, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

IMD ने कहा है कि आज पूरे दिन नेशनल कैपिटल में बरसात होगी इसलिए येलो अलर्ट जारी है। यही नहीं बारिश के दौरान हल्की-हल्की ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिससे मौसम में सिहरन भी रहेगी।

Delhi Rains Updates

मालूम हो कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में मौसम हल्का-हल्का गीला ही रहा लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और बारिश में कमी आएगी।

न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री

आज यहां पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण में कमी आई है, जो कि एक राहत की बात है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 103 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 105 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 03 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 107 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -102 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -103 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार में भी आज बरसात होने की आशंका है। गुजरात-राजस्थान , आंध्रा और तेलंगाना में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। दोनों ही राज्य इस वक्त बाढ़ की वजह से भयंकर त्रासदी से गुजर रहे हैं।

बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग बेघर, करोड़ों का आर्थिक नुकसान

यहां पर जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ के काऱण सैकड़ों की संख्या में लोग बेघर हो गए हैं तो वहीं करोड़ों का आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

हिमाचल और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी

हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी येलो अलर्ट जारी है। तो वहीं बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में आज फिर से पानी बरसेगा और इसी वजह से लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है और कहा गया है कि घर से बाहर निकलते वक्त मौसम की जानकारी जरूर लें और अगर दूर की यात्रा कर रहे हैं तो तब तो ये प्रमुख रूप से करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+