Aaj ka Mausam: रावण दहन के बाद दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, AQI पहुंचा 224, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने पलटी मारी है, यहां के रात में तापमान ने गिरना शुरू कर दिया है, हालांकि अभी ठंड की शुरुआत हुई नहीं है लेकिन अब आने वाले दिनों में यहां का पारा गिरेगा क्योंकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर पर पड़ेगा।
अगर आज की बात करें तो आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है।

Recommended Video
लेकिन गिरते तापमान ने यहां पर प्रदूषण बढ़ा दिया है। 24 घंटे का औसत AQI कल शाम 4 बजे पर 224 था जो "खराब" श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता में गिरावट का कारण दशहरा उत्सव को बताया जा रहा है, जिसमें पुतले जलाए गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि सोमवार तक स्थिति "मध्यम" स्तर तक पहुंच सकती है लेकिन अब मौसम ड्राई होने की वजह से प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय जोर-शोर से करने होंगे वरना स्थिति भयावह होगी।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 156 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 178 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 196 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -189 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -191 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
पिछले साल दशहरे के बाद क्या थी स्थिति?
पिछले साल दशहरे के अगले दिन AQI 243 तक पहुंच गया था, जिसे "खराब" के रूप में वर्गीकृत किया गया था। यह 2022 की "संतोषजनक" रेटिंग 79 से बिल्कुल अलग है, जो 2015 के बाद से दशहरा के बाद का सबसे अच्छा AQI है। अभी दिवाली का त्योहार आ रहा है, जिसमें प्रतिबंध के बावजूद पटाखों का व्यापक उपयोग होता है, जिससे वायु गुणवत्ता पर और अधिक असर पड़ने की आशंका है।
दिल्ली में सर्दी की ठंडी शुरुआत
दिल्ली में मौसम ठंडा रहा और लगातार दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। यह इस मौसम में पहली बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को पारा 18.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य सीमा से थोड़ा कम है।
अधिकतम तापमान बढ़ा जबकि न्यूनतम घटा
जबकि अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इससे पहले दिन अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।












Click it and Unblock the Notifications